Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Dec, 2017 08:44 AM
पुलिस नाकों पर अब वाहन चालक गाडिय़ों के मालिकों की गलत जानकारी नहीं दे सकेंगे। अगर कोई वाहन चालक गाड़ी के मालिक के बारे में गलत बताएगा तो चंडीगढ़ पुलिस तुरंत उसे दबोच लेगी। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सभी थाना प्रभारियों को टैब दिए हैं।
चंडीगढ़(सुशील) : पुलिस नाकों पर अब वाहन चालक गाडिय़ों के मालिकों की गलत जानकारी नहीं दे सकेंगे। अगर कोई वाहन चालक गाड़ी के मालिक के बारे में गलत बताएगा तो चंडीगढ़ पुलिस तुरंत उसे दबोच लेगी। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सभी थाना प्रभारियों को टैब दिए हैं।
टैब के जरिए चंडीगढ़ पुलिस के थाना प्रभारी नाके से गुजरने वाली गाडिय़ों की जानकारी एक क्लिक पर हासिल कर सकेगा। यह कदम चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने वाहन चोरी की वारदात रोकने के लिए उठाया है। चंडीगढ़ पुलिस ने सभी 17 थाना प्रभारियों को दिए गए टैब में वाहन चोर की जानकारी देने वाले सभी ऐप्प डाऊनलोड हैं। इसके अलावा चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से चोरी हुए वाहनों की लिस्ट है। अगर कोई वाहन चालक चोरी की गाड़ी से गुजरेगा तो चंडीगढ़ पुलिस उसे दबोच लेगी।
नाके के इंचार्ज को रखना होगा टैब :
चंडीगढ़ पुलिस को वाहन चोरी रोकने के लिए हर रोज अपने-अपने इलाके में नाके लगाने होंगे। नाकों से गुजरने वाली हर गाड़ी को पुलिस टैब से चेक करेगी। पुलिस टैब में डाऊनलोड ऐप्प में नाके पर जाने वाली गाड़ी का नंबर डालेगी। इसके बाद गाड़ी का मालिक का नाम और पता सामने आ जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस के आला अफसरों को उम्मीद है कि सभी थाना प्रभारियों को टैब देने से वाहन चोरी रोकने में फायदा होगा।
718 वाहन चोरी हो चुके हैं चंडीगढ़ से :
चंडीगढ़ में नवम्बर तक 718 वाहन चोरी हो चुके हैं, जिनमें दोपहिया और चारपहिया वाहन शामिल हैं। चोरी की सबसे ज्यादा वारदात साऊथ डिविजन में हुई है। साऊथ डिविजन में कुल 351 वाहन चोरी हुए। इसके अलावा ईस्ट डिविजन में 195 वाहन चोरी हुए हैं। वहीं, सैंट्रल डिविजन में कुल 172 वाहन चोरी हुए हैं। वाहन चोर चंडीगढ़ से ज्यादातर घरों के बाहर और पार्किंग से चोरी करते हैं।
थाना वाहन चोरी रिकवर वाहन चोर काबू
सैक्टर-31 31 10 8
सैक्टर-34 98 16 13
सैक्टर-36 70 17 12
सैक्टर-39 112 28 22
सैक्टर-49 15 3
मलोया 25 11 4
सैक्टर-19 41 8 1
सैक्टर-26 32 9
इंडस्ट्रीयल एरिया 42 3 2
आई.टी. पार्क 21 2 1
मौलीजागरां 9 2 2
मनीमाजरा 50 6 2
सैक्टर-3 27 3 2
सैक्टर-11 37 18 15
सैक्टर-17 75 14 7
सारंगपुर 33 13 12