Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jun, 2018 03:12 PM
प्रशासन की ओर से शहर की सैक्टरों की मार्कीट्स में पॉलीथीन सप्लायर पर नजर रखी जा रही है।
पंचकूला(आशीष) : प्रशासन की ओर से शहर की सैक्टरों की मार्कीट्स में पॉलीथीन सप्लायर पर नजर रखी जा रही है। पंचकूला में रोजाना 15 क्विंटल पॉलीथीन आ रहा है। सप्लायर का प्रशासन की ओर से खाका भी तैयार किया जा रहा है। डी.सी. मुकुल कुमार के अनुसार शहर को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए प्रशासन समेत सभी विभाग के अफसरों को चालान करने के लिए कह दिया है।
साथ ही ऐसे लोग जो शहर में पॉलीथीन की सप्लाई कर रहे हैं उन पर भी नजर रखने को कहा गया है। डी.सी. ने विभिन्न विभागों के 26 अफसरों को पॉलीथिन बैन को लेकर चालान करने के लिए निर्देश दिए हैं। शहर में सबसे ज्यादा पॉलीथीन मनीमाजरा से पंचकूला आता है। इसके बाद बलटाना व हरमिलाप के पॉलीथीन सप्लायर से यहां के होल सेलर थोक भाव में पॉलीथीन लेते हैं।