कागजों तक ही सिमित हैं शहर को ‘पॉलीथीन फ्री सिटी’ बनाना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jun, 2018 10:11 AM

polythene free city is only limited to paper

चंडीगढ़ में जल्द प्लास्टिक के कैरी बैग के बदले कपड़े से बने बैग का ऑप्शन यू.टी. प्रशासन लाने जा रहा है।

चंडीगढ़ (विजय): चंडीगढ़ में जल्द प्लास्टिक के कैरी बैग के बदले कपड़े से बने बैग का ऑप्शन यू.टी. प्रशासन लाने जा रहा है। इसकी शुरूआत 5 जून या वल्र्ड एन्वायरमैंट डे से होगी। दरअसल इस साल भारत को वर्ल्ड एन्वायरमैंट डे का होस्ट नेशन घोषित किया गया है। एन्वायरमैंट डे की थीम ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ रखी गई है लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा शहर को ‘पॉलीथीन फ्री सिटी’ बनाने की तैयारियां काफी समय से सिर्फ कागजों में ही चल रही हैं। 

 

यही वजह है कि अब चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सी.पी.सी.सी.) शहर से पॉलीथीन कैरी बैग को पूरी तरह से हटाने की तैयारी में है। इसके लिए कमेटी ने अब कुछ गैर सरकारी संगठनों से टाईअप किया है जो कपड़े के बने कैरी बैग्स बनाएगी। चंडीगढ़ में प्रशासन द्वारा पिछले काफी साल से पॉलीथीन कैरी बैग्स के अतिरिक्त अन्य कईं प्लास्टिक से बने उत्पादों को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। 

 

5 जून को एलांते मॉल, सुखना लेक और सैक्टर-17  प्लाजा सहित कुछ अन्य जगह सी.पी.सी.सी. गैर सरकारी संगठनों की सहायता से इन कैरी बैग्स के प्रचार के लिए अभियान छेड़ेगी। यहां लोगों को कैरी बैग्स फ्री में बांटे जाएंगे। लोगों को कपड़े से बने इन कैरी बैग्स के महत्व के बारे में बताया जाएगा। 

 

इसके बाद कमेटी सैक्टर-26 की सब्जी मंडी सहित शहर में लगने वाली डे मार्कीट और मंडियों में इन कैरी बैग्स को डिस्ट्रिब्यूट करेगी। हालांकि यहां लोगों को इन कैरी बैग्स को खरीदना होगा। ऑफिसर्स के अनुसार इनकी कीमत काफी कम रखी जाएगी ताकि इन्हें हर तबके तक पहुंचाया जा सके। 

 

एन.जी.टी. ने लगा रखी पाबंदी
नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन.जी.टी.) ने चंडीगढ़ में पॉलिथीन और प्लास्टिक के डिस्पोजेबल ग्लास, प्लेट्स और चम्मच सहित कैरी बैग्स पर पूरी तरह पाबंदी लगा रखी है। अधिकारियों की लापरवाही से एन.जी.टी. के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दो साल पहले एन.जी.टी. के आदेशों के बाद सी.पी.सी.सी. ने इस पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। इसके लिए 5000 रुपए का चालान काटने का भी प्रावधान रखा गया है, लेकिन अब निरंतर अंतराल में चैकिंग न होने से नियम टूट रहे हैं। 

 

सी.पी.सी.सी. अब खुद कसेगी शिकंजा
शहर में पॉलीथीन कैरी बैग्स को पूरी तरह से खत्म करने के लिए अब सी.पी.सी.सी. ने खुद बड़े स्तर पर अभियान शुरू करने की प्लानिंग कर ली है। अभियान 5 जून के बाद शुरू होगा। हालांकि सी.पी.सी.सी. द्वारा पहले ही इस बारे में सभी एरिया सब-डिवीजनल मैजिस्ट्रेट (एस.डी.एम.) को निर्देश दे दिए हैं कि पॉलीथीन कैरी बैग्स के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, लेकिन एस.डी.एम. की तरफ से भी कभी-कभार ही रेड करके इन कैरी बैग को जब्त किया जाता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!