Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jun, 2018 02:23 PM
15 वर्षीय किशोरी के मंगलवार को हुए बच्चे ने वीरवार सुबह जी.एम.सी.एच. 32 में दम तोड़ दिया।
चंडीगढ़़ (सुशील): 15 वर्षीय किशोरी के मंगलवार को हुए बच्चे ने वीरवार सुबह जी.एम.सी.एच. 32 में दम तोड़ दिया। किशोरी ने 7 महीने के प्री मैच्योर बच्चे को जन्म दिया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं, सैक्टर-34 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पड़ोसी नाबालिग पर रेप का मामला दर्ज किया था।
इसके बाद अदालत ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया था। 15 वर्षीय किशोरी के मंगलवार को पेट में दर्द हुआ था। परिजनों ने बच्ची को जी.एम.सी.एच. 32 में दाखिल करवाया था, जहां डाक्टरों ने बताया था कि बच्ची गर्भवती है।