गर्भवती महिला से युवकों ने की मारपीट, तबीयत बिगड़ी

Edited By bhavita joshi,Updated: 23 Apr, 2019 03:11 PM

pregnant woman beaten by youth health deteriorating

गांव मौली बैदवान में कुछ युवकों द्वारा रविवार रात एक गर्भवती महिला को पीटने का मामला सामने आया है।

मोहाली(कुलदीप): गांव मौली बैदवान में कुछ युवकों द्वारा रविवार रात एक गर्भवती महिला को पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला के पति को भी पीटा। युवकों ने गर्भवती महिला के पेट में लातें मारी और फिर मौके से फरार हो गए। 

इसके बाद गर्भवती महिला के पेट के अंदर पानी की थैली फट गई और उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला को सिविल अस्पताल में भरती करवाया गया है। अब यह मामला महिला आयोग तक भी पहुंच गया है। 

इतनी लातें मारी कि उसको ब्लीडिंग शुरू हो गई
महिला काजल ने बताया कि गांव के कुछ युवक उनकी सब्जी की दुकान पर आए। उन्होंने कहा कि तुम्हारे पति से 3500 रुपए लेने हैं। उसने कहा कि जब पति आएंगे, उसके बाद पैसे ले लेना। इतना कहने पर उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने महिला के पेट में इतनी लातें मारी की उसको ब्लीडिंग शुरू हो गई। महिला के पति संजीव कुमार ने बताया कि उसने दर्द से तड़प रही अपनी पत्नी को मोहाली के सिविल हस्पताल में भर्ती करवाया। 

मामले की सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर अवतार सिंह ने बताया कि महिला जब अस्पताल में आई थी, तब उसके पेट के अंदर से खून व द्रव निकल रहा था। उन्होंने तुरंत महिला रोग विशेषज्ञ को सूचित कर दिया था। उन्होंने कहा कि महिला 6 माह की गर्भवती है। उसे एमरजैंसी विभाग से गायनी विभाग में रैफर कर दिया गया है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!