अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियां जारी

Edited By ,Updated: 16 May, 2017 11:55 PM

preparations for amit shah tour

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दो दिवसीय चंडीगढ़़ प्रवास की तैयारियां जोरों पर हैं। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेने के बाद आयोजन के संदर्भ में करीब एक...

चंडीगढ़ (राय): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दो दिवसीय चंडीगढ़़ प्रवास की तैयारियां जोरों पर हैं। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेने के बाद आयोजन के संदर्भ में करीब एक दर्जन कमेटियों का गठन किया। पार्टी महासचिव चंद्रशेखर तथा मीडिया विभाग के संयोजक रविंद्र पठानिया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह चंडीगढ़ में दूसरा दौरा है। उनके स्वागत के लिए शहर में जहां विभिन्न स्थानों पर बोर्ड, होर्डिंग लगाने का काम शुरू हो गया है।

वहीं 20 मई को सुबह हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद शहर के सैक्टर-48, सैक्टर-47, सैक्टर-46, सैक्टर-45 तथा सैक्टर-33 में संबंधित वार्ड पार्षदों तथा पार्टी नेताओं के नेतृत्व में तोरण द्वार बनाकर उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस 2 दिवसीय आयोजन को सफल बनाने के लिए पार्टी अध्यक्ष संजय टंडन द्वारा स्वागत कमेटी, प्रोटोकॉल कमेटी, फूड कमेटी समेत करीब एक दर्जन कमेटियों का गठन किया है। उक्त कमेटियों द्वारा अपना काम शुरू कर दिया गया है। पठानिया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सभी प्रदेशों में 95 दिवस का प्रवास करने जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत शाह अभी तक 3 राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, त्रिपुरा में अपना प्रवास कर चुके हैं और 20 मई को चंडीगढ़ प्रवास उसी कार्यक्रम का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने 2 दिवसीय प्रवास के दौरान पार्टी के पदाधिकारी, मोर्चा, विभागों और प्रकल्पों के प्रमुखों, पार्षदों से भेंट करेंगे और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर भी चर्चा करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!