पुलिस पर 80 और जिला अदालत पर 70 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया

Edited By Priyanka rana,Updated: 02 Sep, 2018 01:06 PM

property tax

जहां एक ओर नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने वालों पर सख्ती करते हुए उनकी प्रॉपर्टी सील हो चुकी हैं।

मोहाली(राणा) : जहां एक ओर नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने वालों पर सख्ती करते हुए उनकी प्रॉपर्टी सील हो चुकी हैं। लेकिन अगर देखा जाए तो निगम यह कार्रवाई भी सिर्फ एक तरफा ही कर रहा है क्योंकि 8 सरकारी विभाग ऐसे हैं जिनका निगम का 2 करोड़ से भी ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। 

जबकि इन विभागों को निगम की ओर से कई बार नोटिस भी जा चुका है, लेकिन इनमें से किसी भी विभाग ने अब तक एक भी रुपया जमा नहीं करवाया। साथ ही इनमें कई तो ऐसे विभाग हैं जिनकी ओर से निगम के नोटिस का कोई जबाव तक नहीं आया। 

इन 8 सरकारी विभागों पर प्रॉपर्टी टैक्स बकाया
-खेतीबाड़ी विभाग                         15 लाख
-सैक्टर-68 वाटर सप्लाई विभाग     2 लाख
-ग्माडा                                       25 लाख
-फॉरैस्ट विभाग                           4 लाख
-पुलिस विभाग                            80 लाख
-सैक्टर-69 एक्साइल डिपार्टमैंट      2 लाख
-जिला अदालत                           70 लाख
-डी.सी. विभाग                           15 लाख

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!