Edited By Priyanka rana,Updated: 23 Mar, 2019 11:20 AM
नगर निगम वित्तीय संकट से उबरने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ौतरी कर सकता है।
चंडीगढ़(राय) : नगर निगम वित्तीय संकट से उबरने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ौतरी कर सकता है। जानकारी के अनुसार इसमें 10 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है। चुनाव के घोषणा होने से पहले के महीनों में टैक्स के बढ़ाने के प्रस्ताव नगर निगम के सदन की बैठक में लाया गया था लेकिन इसे टाल दिया गया था।
गांवों में भी लगेगा :
निगम ने प्रापर्टी टैक्स से आय बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। अप्रैल से शहर के एक लाख दो हजार जिसमें रैजीडैंशियल और कामर्शियल प्रॉपर्टी के मालिकों को टैक्स जमा करवाने का बकायदा नोटिस भेजने की तैयारी में हैं। करीब 80 हजार रैजीडैंशियल और 23 हजार कामर्शियल प्रॉपर्टी हैं।
निगम ने अनुमान लगाया है कि इस वित्तीय वर्ष में 50 करोड़ का राजस्व मिलेगा। यह पिछले वर्ष की तुलना में 8 करोड़ रुपए अधिक होगा। निगम में शामिल हुए नए गांवों में भी प्रॉपर्टी टैक्स लगेगा। इससे भी राजस्व बढऩे की उम्मीद है। यदि समय पर प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया तो नगर निगम डिफाल्टरों पर पैनल्टी भी लगाएगा।