पीयू: स्टूडेंट्स रहें तैयार! जून में शुरू होगी ईवनिंग विभाग में दाखिला प्रक्रिया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 May, 2017 07:33 PM

pu   admission in evening classes will be start next month

पंजाब यूनिवर्सिटी के ईवनिंग विभाग में दाखिला प्रक्रिया जून माह से शुरू होगी।  इस विभाग से स्टूडैंट बीए,एमए,बीकॉम और पीएचडी की पढ़ाई कर सकते है। इस बार ईवनिंग विभाग में दाखिला प्रक्रिया पी.यू.की ओर से सैंटरालाईज ऑनलाईन की जाएग और हर बार की तरह  सभी...

चंडीगढ़, (रश्मि हंस) : पंजाब यूनिवर्सिटी के ईवनिंग विभाग में दाखिला प्रक्रिया जून माह से शुरू होगी।  इस विभाग से स्टूडैंट बीए,एमए,बीकॉम और पीएचडी की पढ़ाई कर सकते है। इस बार ईवनिंग विभाग में दाखिला प्रक्रिया पी.यू.की ओर से सैंटरालाईज ऑनलाईन की जाएग और हर बार की तरह  सभी स्टूडैंट को दाखिला मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। यह एडमिशन भी मैरिट के आधार पर किए जाएंगे। वहीं विभाग में दाखिला लेने वाले स्टूडैंट फीसें भी ऑनलाईन भर सकंगे। गौरतलब है कि  पिछले तीन साल से पी.यू. के ईवनिंग विभाग में ऑनलाईन एडमिशन होती है। हालांकि अब तक यह ऑनलाईन  दाखिले ईवनिंग विभाग की ओर से किए जाते थे। लेकिन इस बार पहली बार  पी.यू. की ओर से ईवनिंग विभाग में  स्टूडैंट को सैंटरलाईज दाखिले दिए जाएंगे। 

ईवनिंग विभाग में है यह सीटें :
ईवनिंग विभाग में बीए के  प्रति सबजेक्ट कांबीनेशन की लगभग 300 सीटें है। यानि इतनी अधिक संखया में सीटें होने पर स्टूडैंट आराम से अपनी मनपसंदीदा स्टरीम में दाखिला ले सकते है। 

बीकॅाम : 
ध्यान रहें,कि  ईवनिंग विभाग में बीकॅाम भी करवाई जाती है। ईवनिंग विभाग में बीकॉम की काउंसलिंग अन्य सभी  कॉलेजों के  साथ-साथ पी.यू. की ओर से सैंटरालाईज की जाती है। ईवनिंग विभाग में बीकॉम में एडमिशन के  लिए कोई यूटी कोटा नहीं रखा गया है। यानि कोई स्टूडैंट हरियाणा से है या जममू काश्मीर उसे इस विभाग में मैरिट के आधार पर दाखिला दिया जाता है।  

कोर्स                                   सीटें
बीए                    300 सीटें (प्रति सबजेक्ट कांबीनेशन)      
एमए                                    --                  
इंगिलश                                60            
इक्नोमिक्स                          60
पॉलीटिकल साइंस                  60
पंजाबी                                 60            
हिस्टरी                                60            

इन सभी कोर्सो में  पीएचडी भी विभाग में करवाई जाती है। ईवनिंग विभाग में मल्टी डिस्पलनरी रिसर्च सैंटर है।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!