Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jun, 2018 05:34 PM
यू.एस. न्यूज रैंकिंग सैशन-2018 में पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.) को 43.3 स्कोर के साथ भारतीय यूनिवर्सिटी में रैंक 2 और 513 ग्लोबल रैंक मिला है
चंडीगढ़(रश्मि) : यू.एस. न्यूज रैंकिंग सैशन-2018 में पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.) को 43.3 स्कोर के साथ भारतीय यूनिवर्सिटी में रैंक 2 और 513 ग्लोबल रैंक मिला है, जबकि इंडियन इंस्टीच्यूट आफ साइंस (आई.आई.एस.) बैंलूरू को 44.7 स्कोर के साथ पहला रैंक मिला है।
यह रैंक यूनिवर्सिटियों को 1250 टाप यूनिवर्सिटी में मिला है। विदेशी यूनिवर्सिटियों में हावर्ड यूनिवर्सिटी, कैंब्रिज पहले ग्लोबल रैंक पर है। पी.यू. की रैंकिंग पर वी.सी. प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने खुशी प्रकट की है।
यूनिवर्सिटी भारतीय रैंक ग्लोबल रैंक स्कोर
आई.आई.एस. 1 460 44.7
पी.यू. 2 513 43.3
आई.आई.टी. मुंबई 3 548 42.1
आई.आई.टी. दिल्ली 4 630 38.5
आई.आई.टी. मद्रास 5 672 36.9
आई.आई.टी. के.जी.पी. 6 698 36
ए.एम.यू. 7 704 35.8
आई.आई.टी.के. 8 704 35.8
आई.आई.टी.आर. 9 710 35.7
डी.यू. 10 719 35.4