पी.यू. में डिसेबल्ड स्टूडैंट्स के लिए बनेगा हॉस्टल, फ्री होगी पढ़ाई

Edited By bhavita joshi,Updated: 10 Sep, 2018 09:26 AM

punjab university

पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.) में पढऩे वाले रिजर्व कैटागरी के ब्वायज स्टूडैंट्स के लिए तीन हॉस्टल तैयार किए जाने की योजना बनाई गई है।

चंडीगढ(रश्मि): पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.) में पढऩे वाले रिजर्व कैटागरी के ब्वायज स्टूडैंट्स के लिए तीन हॉस्टल तैयार किए जाने की योजना बनाई गई है। वहीं एस.एस.टी. कैटेगरी की गर्ल स्टूडैंट के लिए भी एक गर्ल हॅास्टल बनाने का प्रस्ताव है, जिसके लिए 25 करोड़  रूपए का बजट रखा गया है। पी.यू. में प्रस्तावित हॉस्टलों के निर्माण कार्यों के लिए कुल 110 करोड़ का बजट  रखा गया है। उक्त  प्रस्ताव एम.एच.आर.डी के पास भेजा जाएगा, जहां से पी.यू.प्रबंधन को हॉस्टल्स के लिए 200 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार करने को कहा गया है। इस प्रोजैक्ट में कैंपस में जरूरी बिल्डिंग्स का निर्माण, एक्सटैंशन वर्क्स व डिसेबल्ड और अल्पसंख्यक वर्ग के स्टूडैंट्स  को सुविधाएं देने के प्रोजैक्ट शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त  प्रोजैक्ट तैयार करके  पी.यू. प्रबंधन ने इसी माह  एम.एच.आर.डी  को भेजना है।  पी.यू. में लड़कों के लिए एस.सी,एस.टी /माईनोरिटी व स्पोर्ट के तीन हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव है।  प्रत्येक हॉस्टल के लिए 18 करोड़ का बजट रखा गया है। वहीं कैंपस में एक जिम्नेजियम हाल भी बनाया जाना है। प्रस्ताव में लड़कों और लड़कियों के हॅास्टल्स की एक्सटैंशन   भी शामिल है जिसमें गर्ल हास्टल नंबर-5 की एक्सटैंशन को प्राथमिकता दी गई है।


डिसेबल्ड स्टूडैंट्स के लिए प्रस्ताव 
 कैंपस में डिसेबल्ड और माईनोरिटी  स्टूडैंट के लिए विभन्न विभागों में लिफ्ट्स लगाईं जानी हैं और रैंप बनाने की योजना पी.यू. ने बनाई है। ब्लाइंड स्टूडैंट्स  के लिए लैपटॅाप खरीदना भी योजना में शामिल है जबकि इन्हें फ्री ई-रिक्शा की सुविधा और बाइसाइकिल की सुविधा देने का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है।  इतना ही नहीं इन स्टूडैंट्स को पी.यू की ओर से निशुल्क शिक्षा देने की योजना भी बनाई गई है।

पी.यू. की मेन लाइब्रेरी में इन स्टूडैंट के लिए अलग से जगह और लैपटाप आदि मौजूद है उसी तर्ज पर यूसोल और आटर्स ब्लॉक-5 में भी उक्त सुविधा मुहैया करवाई जानी है। स्टूडैंट को  खाने में 50 फीसदी सब्सिडी देने का प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। आंकड़ों के अनुसार कैंपस में 2017-18 सत्र में  में 90 डिसेबल्ड स्टूडैंट पढ़ रहे थे।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!