बाइक सवारों ने महिला का झपटा पर्स, CCTV में कैद हुए बदमाश
Edited By Priyanka rana,Updated: 30 Aug, 2019 11:10 AM
जनता कालोनी मंडी रोड पर काम से घर लौट रही महिला से बाइक सवार 2 युवकों ने स्नैचिंग कर डाली।
नयागांव(मुनीष) : जनता कालोनी मंडी रोड पर काम से घर लौट रही महिला से बाइक सवार 2 युवकों ने स्नैचिंग कर डाली। स्नैचर महिला के हाथ से पर्स झपटकर भाग गए, पर्स में एक मोबाइल फोन और 6 हजार रुपए नकदी थी। पीड़िता नंदिनी के पति राज कपूर ने बताया कि इस बारे पुलिस को शिकायत दी पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद :
महिला से स्नैचिंग करने वाले दोनों बाइक सवार सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गए हैं। कैमरे में कैद हुए दोनों आरोपी बिना हैल्मेट थे और महिला का पर्स झपटकर भाग निकलते हैं।
महिला उनका पीछा करती है पर वे पकड़ से बाहर रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि पुलिस को सी.सी.टी.वी. फुटेज भी दिखा दी गई है पर अभी तक कोई भी केस दर्ज नहीं हुआ है।