Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 May, 2018 08:56 AM
पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन (पूसा) के चुनाव में दीपक कौशिक ग्रुप ने सभी सीटों पर छठी बार जीत दर्ज की है। पूसा चुनाव का रिजल्ट वीरवार को घोषित किया गया।
चंडीगढ़ (हंस): पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन (पूसा) के चुनाव में दीपक कौशिक ग्रुप ने सभी सीटों पर छठी बार जीत दर्ज की है। पूसा चुनाव का रिजल्ट वीरवार को घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर दीपक कौशिक 596 वोट हासिल कर 251 वोटों से जीते, जबकि रविंद्र त्रिखा ग्रुप से अध्यक्ष पद पर डा. सरवन सिंह मान को 345 वोट मिले।
कौशिक ग्रुप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इंद्रमोहन ने 561वोट हासिल कर 184 वोटों से जीत हासिल की। इस पद पर त्रिखा ग्रुप के राजीव कुमार को 377 वोट मिले। दीपक कौशिक ग्रुप 2012 से चुनाव जीत रहा है। हालांंिक 2016 में रविंद्र मोहन त्रिखा ग्रुप चुनाव जीता था।
ऑफिस कांस्टीच्युएंसी से एस.सी. तिवारी जीते
वहीं ऑफिस कांस्टीच्युएंसी में दीपक कौशिक ग्रुप से एस.सी. तिवारी ने 31 वोट हासिल क रजीत दर्ज की। सुपरिंटैंडैंसी कास्टीच्युएंसी से उमेश जोहर को 80 और विजय कुमार राना को 78 वोट मिले। त्रिखा ग्रुप से राजिंद्र कुमार बिरला ने 29 और सुखदेव सिंह ने 52 वोट हासिल किए।
इनके अलावा कौशिक ग्रुप से ही असिस्टैंट कांस्टीच्युएंसी में गुरजंत सिंह, चंाद कुमार शर्मा, वरिंद्र सिंह, सुरिंद्र पाल सिंह, त्रिलोक सिंह ,तिलक राज व डा. अक्ष खोसला ने चुनाव जीता। क्लर्क कांस्टीच्युएंसी में मानिक कपूर, अजय पाल, अमित गुलाटी और मनप्रीत सिंह ने चुनाव जीता है।
पद कौशिक ग्रुप वोट त्रिखाग्रुप वोट
अध्यक्ष दीपक कौशिक 596 डा. सरवन सिंह मान 345
वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र मोहन 561 राजीव कुमार 377
उपाध्यक्ष हनी ठाकुर 598 अश्विनी कुमार 337
महासचिव बलजिंद्र सिंह 569 रविंद्र मोहनत्रिख 371
सचिव मंजीत सिंह 502 विपुल बतर 434
वित्त सचिव दीपक शर्मा 515 घनश्याम 380
प्रचार सचिव राजकुमार 598 मंदीप सिंह 330