Edited By Priyanka rana,Updated: 12 Jan, 2019 01:41 PM
सैक्टर-1 जिला अदालत के साथ लगते बरसाती नाले में अजगर निकला।
पंचकूला(आशीष) : सैक्टर-1 जिला अदालत के साथ लगते बरसाती नाले में अजगर निकला। अजगर देखने के लिए कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस और मीडिया व लोगों का तांता लग गया। शुक्रवार को कोर्ट परिसर में राम रहीम मामले की सुनवाई होनी थी। नाले में अजगर के सामने दो नेवले भी थे।
हर कोई अजगर और नेवले की लड़ाई देखना चाह रहे थे। मोबाइल में इस घटना को हर कोई कैद करने में लगा था। वहीं पंचकूला के डी.सी.पी. भी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद नगर निगम की सांप पकडऩे वाला विशेष दस्ता भी पहुंचा। टीम ने 10 फुट के अजगर को पकड़कर बाहर निकाला।