Edited By Priyanka rana,Updated: 08 Mar, 2020 11:12 AM
=चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से एन95 व इससे मिलते जुलते अन्य मॉस्क की कालाबाजारी रोकने के लिए शनिवार को एस.डी.एम. की अगुवाई में रेड मारी गई।
चंडीगढ़(साजन) : चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से एन95 व इससे मिलते जुलते अन्य मॉस्क की कालाबाजारी रोकने के लिए शनिवार को एस.डी.एम. की अगुवाई में रेड मारी गई। इस टीम में रैवेन्यू के अलावा ड्रग कंट्रोल, फूड एंड सिविल सप्लाई व पुलिस डिपार्टमैंट के लोग थे।
टीम ने जाकर कैमिस्टों व रिटेलरों के पास यह जांचा कि कहीं मॉस्क एम.आर.पी. से ज्यादा रेट पर तो नहीं बेचे जा रहे। टीम ने 17 दुकानों की चैकिंग की। सभी रिटेलरों, होलसैलर कैमिस्टों को कोविड:19 में प्रयोग होने वाली मास्क और पैरासिटामोल दवाओं का अच्छा स्टॉक रखने की हिदायत दी गई।