रेलवे ने शताब्दी समेत 18 ट्रेनें की रद्द

Edited By Priyanka rana,Updated: 21 Mar, 2020 11:11 AM

railways canceled 18 trains including shatabdi

रेलवे ने चंडीगढ़ से चलने वाली 18 से अधिक ट्रेनों को रद्द घोषित कर दिया है। इसमें दोनों शताब्दी ट्रेन भी शामिल हैं। वहीं पैंसेजरों द्वारा 4 माह पहले करवाई टिकटें कैंसल करवाई जा रही हैं।

चंडीगढ़/कालका(लल्लन/विजय) : रेलवे ने चंडीगढ़ से चलने वाली 18 से अधिक ट्रेनों को रद्द घोषित कर दिया है। इसमें दोनों शताब्दी ट्रेन भी शामिल हैं। वहीं पैंसेजरों द्वारा 4 माह पहले करवाई टिकटें कैंसल करवाई जा रही हैं। 4 दिन से एवरेज रोजाना 250 टिकट चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से कैंसल हो रही हैं। 

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलने वाली कालका-दिल्ली व चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी की तीनो ट्रेनें और ऊना-दिल्ली जनशताब्दी को 21 से 31 मार्च तक रद्द किया गया है। चंडीगढ़ से अमृतसर तथा रामनगर के साथ कई ट्रेनें रद्द हुई हैं।

7 फ्लाइट रहीं रद्द :
एयरलाइंस की तरफ से शुक्रवार को भी 7 फ्लाइट्स रद्द घोषित कर दी गई। पब्लिक रिलेशन आफिसर पिं्रस ने बताया कि शुक्रवार को इंडिगो की मुंबई व दिल्ली की और गोएयर की दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट शामिल है।

दूरी रखने के लिए रेड लाइन लगाई :
रेलवे की तरफ से टिकट व रिजर्वेशन काऊंटरों को भी रेड स्ट्रिप से चिन्हित किया जा रहा है। अंबाला मंडल के डी.आर.एम. गुरिंद्र मोहन सिंह ने बताया कि अंबाला मंडल के अधीन आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के बीच दूरी रखी जा रही है। इसमें 3 फीट पर रेड लाइन से निशान लगाया जा रहा है, ताकि संक्रमित व्यक्ति के कारण दूसरा यात्री प्रभावित न हो। 

ये ट्रेनें रद्द :
रामनगर-चंडीगढ़, दिल्ली-कालका शताब्दी, कालका-दिल्ली शताब्दी, चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी, ऊना-दिल्ली वाया चंडीगढ़ जनशताब्दी, चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रैस, चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रैस, दिल्ली सराय रोहिला-कालका हिमालय क्वीन, प्रयाग-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रैस, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रैस।

कालका-शिमला की ट्रेनें भी रद्द :
कालका-शिमला के बीच चलने वाली 5 ट्रेनों को रद्द घोषित कर दिया गया है। इसमें हिम दर्शन विस्टाडोम ट्रेन भी शामिल हैं। इन ट्रेनों में कालका-शिमला पैंसेजर, हिम दर्शन एक्सप्रैस, शिवालिक डीलक्स एक्सप्रैस, शिमला मेल, हिमालय क्वीन शामिल है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!