बदला मौसम, चली सर्द हवाएं, ठिठुरन का असर जारी

Edited By Priyanka rana,Updated: 06 Jan, 2020 09:00 AM

rain

रविवार सुबह धूप निकली, लेकिन दोपहर तक एकाएक बादल छा गए। सर्द हवाएं चलना शुरू हो गईं।

चंडीगढ़(पाल) : रविवार सुबह धूप निकली, लेकिन दोपहर तक एकाएक बादल छा गए। सर्द हवाएं चलना शुरू हो गईं। पिछले तीन दिन से सर्दी से थोड़ी राहत थी। पारा बढ़ रहा था। मगर रविवार को एक बार फिर धूप न निकलने से सर्दी का असर देखने को मिला। 

मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में वेस्टर्न डिस्टरबैंस एक्टिव हो गया है। मौसम विभााग के सैक्टर-39 के सैंटर के एक्टिंग डायरैक्टर शिवेंदर सिंह ने बताया कि नॉर्थ हरियाणाा और पंजाब के कुछ इलाकों में रविवार रात को ही बारिश के आसार हैं। सोमवार को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बारिश के आसार हैं। 7 और 8 जनवरी को भी बारिश होगी। 6 से 8 जनवरी के बीच दिन का तापमान 4 से 5 डिग्री गिरेगा। 

फिर बढ़ेगी ठंड :
वहीं आसमान में बादल छाने की वजह से रात का के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इस बीच रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। 

वहीं शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहेंगे। बारिश हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!