Edited By Priyanka rana,Updated: 08 Apr, 2019 08:34 AM
अगले दो दिन में बारिश कुछ राहत दे सकती है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक रविवार देर रात से सोमवार तक बारिश के आसार हैं।
चंडीगढ़(पाल) : अगले दो दिन में बारिश कुछ राहत दे सकती है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक रविवार देर रात से सोमवार तक बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पिछले काफी दिन से वैस्टर्न डिस्टर्बैंस चल रहा है, जिसके कारण बारिश की संभावना बनी हुई है।
केंद्र के अनुसार बारिश का यह स्पैल हल्का होगा, जिसमें पंजाब व हरियाणा भी शामिल हैं। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी। इसी बीच रविवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सैल्सियस रहेगा।