पूरे हफ्ते छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार

Edited By pooja verma,Updated: 07 Jun, 2019 09:14 AM

rainy season will remain this week

गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को वीरवार को थोड़ी राहत मिली।

चंडीगढ़ (वैभव): गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को वीरवार को थोड़ी राहत मिली। वीरवार सुबह से ही बादलों ने आसमान में डेरा जमाए रखा। कई सैक्टरों में बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि दोपहर को एक बार फिर से गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। 

 

वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रहा, जोकि सामान्य से 1 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कम 27.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून सिटी ब्यूटीफुल में दस्तक देने जा रहा है। 

 

इस बार मानसून हफ्ते की देरी से आएगा। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अभी मानसून आने में एक महीने से ज्यादा का समय है। मानसून अभी अंडमान निकोबार और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है। 

 

शहरवासियों के लिए राहत की बात यह है कि वैस्टर्न डिस्टर्बैंस के चलते इस पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सैल्सियस के बीच रहेगा।

 

ऐसा रहेगा मौसम 
विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सैल्सियस रहेगा। शनिवार को बूंदाबांदी की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सैल्सियस रहेगा। रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सैल्सियस रहेगा।

 

पिछले साल रहा था बेहतर मानसून
सुरेंद्र पाल ने बताया कि वर्ष 2018 में मानसून बेहतर रहा। सामान्य से 18 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी। इस साल मानसून सामान्य रहने का पूर्वानुमान है। साल 2013-16 में मानसून 30 से 45 फीसदी कमजोर रहा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!