Edited By Priya verma,Updated: 25 May, 2019 11:32 AM
पी.जी.आई. पहुंचे बाबा रामदेव ने बी.जे.पी. की जीत पर जहां मोदी को बधाई दी।
चंडीगढ़(पाल) : पी.जी.आई. पहुंचे बाबा रामदेव ने बी.जे.पी. की जीत पर जहां मोदी को बधाई दी। वहीं उन्होंने कहा कि वायनाड में राहुल गांधी की जीत ने कांग्रेस को अनाथ होने से बचा लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी ने शीर्षासन तो करवाया है, अब हार पर मंथन के बजाए कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को योग करना चाहिए।
उन्होंने प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लडऩे के सवाल पर कहा कि अच्छा हुआ प्रियंका गांधी ने बनारस से चुनाव नहीं लड़ा। नहीं तो उनका पॉलिटिकल करियर खत्म हो जाता। रामदेव ने लोकसभा चुनाव में पराजित कांग्रेसियों को अनुलोम विलोम व कपालभाति करने की सलाह दी।
वहीं इस बार चुनाव प्रचार से दूर रहने वाले रामदेव ने कहा कि उनका पहला काम योग धर्म अध्यात्म धर्म है। जिस वक्त हमारी जरूरत थी, हमने बड़ी भूमिका निभाई। लेकिन अब हमें लगा प्रधानमंत्री सक्षम हैं। हमने जब भी जरूरी समझा बेबाक तरीके से सरकार के बारे में अपना पक्ष रखा।
साध्वी को अमानवीय यातनाएं शक के आधार पर दी गईं :
साध्वी प्रज्ञा के नाथू राम गोडसे पर दिए गए बयान पर स्वामी रामदेव ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा को अमानवीय यातनाएं केवल शक के आधार पर दी गई थीं। इसे लेकर पी.एम. मोदी भी उन्हें जीवनभर माफ न करने की बात कह चुके हैं। लेकिन मेरा मत है कि साध्वी प्रज्ञा को अमानवीय यातनाएं केवल शक के आधार पर दी गईं।