Edited By Priyanka rana,Updated: 11 Aug, 2019 08:49 AM
नगर में 11 वर्षीय मंदबुद्धि बच्ची से रेप करने वाले मामा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामा की पहचान सिंघा देवी कॉलोनी निवासी आकाश के रूप में हुई है।
नयागांव(मुनीष) : नगर में 11 वर्षीय मंदबुद्धि बच्ची से रेप करने वाले मामा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामा की पहचान सिंघा देवी कॉलोनी निवासी आकाश के रूप में हुई है।
आठवीं की छात्रा ने घटना की जानकारी घरवालों को दी, जिसके बाद चंडीगढ़ के सैक्टर-11 थाने में पुलिस ने जीरो एफ.आई.आर. दर्ज की। वहीं चंडीगढ़ पुलिस की ओर से इस बारे में मोहाली के एस.एस.पी. को पत्र भेजा गया, जिसके बाद आरोपी मामा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के घर पर रेड की, लेकिन घर में पुलिस को कोई नहीं मिला।