Edited By Priyanka rana,Updated: 09 Feb, 2020 11:17 AM
शुक्रवार देर शाम वाई.पी.एस. चौंक के पास चलते ऑटो में एक युवती के साथ रेप की कोशिश की गई।
मोहाली(राणा) : शुक्रवार देर शाम वाई.पी.एस. चौंक के पास चलते ऑटो में एक युवती के साथ रेप की कोशिश की गई। जिसके बाद पीड़िता के शोर मचाने पर उसे चलते ऑटो से गिरा दो आरोपी फरार हो गए। पास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी।
पुलिस ने घायल युवती को ईलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसका मेडीकल करवा पीड़िता की शिकायत पर दो के खिलाफ रेप केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तालाश कर रही है।
सैक्टर-52 में जाने के लिए बैठी थी ऑटो में :
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात पीड़िता मोहाली के सैक्टर-70 से ऑटो में चडीगढ़ सैक्टर-52 में जाने के लिए बैठी थी। ऑटो में उस समय एक चालक और एक पीछे सीट पर व्यक्ति बैठा हुआ था, जैसे ही ऑटो वाई.पी.एस. चौंक के पास पहुंचा तो ऑटो ड्राइवर ने ऑटो को दूसरी तरफ घुमा लिया और आगे जाकर अंधेरे में ऑटो रोक युवती से दोनों ने रेप करने की कोशिश की। जिसके बाद युवती के चिल्लाने पर दोनों आरोपी डर गए और युवती को चलते ऑटो से गिरा कर चले गए।
पी.आर. का काम करती है पीड़िता :
मटौर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि पीड़िता मूलरूप से नैनीताल में रहती है और मोहाली में वह किराए के मकान में रहती है। वह पी.आर. का काम करती है। शुक्रवार रात को वह किसी काम के चलते ऑटो में जा रही थी।
लेकिन आटो चालक व पीछे बैठे व्यक्ति ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। जिनके खिलाफ रेप की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एस.एच.ओ. ने कहा कि दोनों आरोपियों की तालाश की जा रही है। मगर अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।