Edited By Priyanka rana,Updated: 14 Nov, 2018 11:15 AM
एक लड़के ने अपनी ही महिला दोस्त को झूठे केस में फंसा दिया और फिर जब पुलिस की आंख खुली और लड़की ने पुलिस को शिकायत दी तो खुद लड़का रेप केस में फंस गया।
मोहाली(कुलदीप) : एक लड़के ने अपनी ही महिला दोस्त को झूठे केस में फंसा दिया और फिर जब पुलिस की आंख खुली और लड़की ने पुलिस को शिकायत दी तो खुद लड़का रेप केस में फंस गया। मटौर पुलिस अब लड़की के खिलाफ दर्ज किये गये केस को आनन फानन में उठाया गया कदम मान रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला बरनाला के वसनीक रमनदीप सिंह ने बीते दिन मटौर पुलिस को शिकायत दे दी कि एक लड़की उसे सी.बी.आई.0 का जाली आई-कार्ड दिखा कर बलैकमेलिंग कर रही है। लड़के ने जाली आई-कार्ड भी पुलिस को दिखाया। पुलिस ने लड़की खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 475, 465, 471, 406, 420, 384 के तहत केस दर्ज कर लिया। जब पुलिस द्वारा जांच की गई तो लड़की पर लगे आरोप साबित ही नहीं हो सके।
इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब मंगलवार को लड़की ने मटौर पुलिस थाने में ही शिकायत दी कि रमनदीप सिंह नाम के युवक ने उसे झूठे केस में फंसा दिया है। जबकि हकीकत यह है कि रमनदीप सिंह उसके साथ पिछले लगातार चार वर्ष से नाजायज तौर पर शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है। पुलिस ने अब रमनदीप सिंह के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने लड़के को हिरास्त में ले लिया है। लड़की द्वारा पुलिस को दिये गये ब्यानों में बताया गया कि वह मूल रूप में उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। काफी समय पहले उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। वह यहां मोहाली में आ कर रहने लगी थी और टेलरिंग का काम शुरू किया था।
रमनदीप सिंह उसके पास आने लगा था और उसका दोस्त बन गया था। दोस्ती इतनी गहरी हो गई थी कि वह उसके साथ रहने लगा और उसके साथ जबरदस्ती नाजायज शारीरिक संबंध बनाता रहा। एस.एच.ओ. मटौर जतिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने रमनदीप सिंह खिलाफ धारा 376 तहत केस दर्ज कर लिया है।