Edited By bhavita joshi,Updated: 09 Apr, 2019 10:44 AM
कुराली की एक संस्था के आश्रम में रह रही एक रेप पीड़िता ने सोमवार को जी.एम.सी.एच.-32 में एक बच्चे को जन्म दिया है।
कुराली(बठला): कुराली की एक संस्था के आश्रम में रह रही एक रेप पीड़िता ने सोमवार को जी.एम.सी.एच.-32 में एक बच्चे को जन्म दिया है। ज्ञात रहे कि रेप पीड़ित को एक एन.जी.ओ. ने यहां रखवाया था। पुलिस ने इस मामले में मामला भी दर्ज किया था। बच्चे के जन्म के मौके पर कुराली के मजिस्ट्रैट और अन्य कई आला पुलिस अधिकारी व एन.जी.ओ. के सदस्य रहे। पीड़ित नाबालिगा और बच्चा सकुशल हैं। बच्चे का लालन पालन सरकारी खर्च पर होगा।