रेप और छेड़छाड़ के आरोप में फंस रहे हैं चंडीगढ़ पुलिस के जवान

Edited By Priyanka rana,Updated: 25 Apr, 2019 10:57 AM

rape

कानून के रखवाले ही महिलाओं की आबरू लूटने में लगे हुए हैं। इसी के चलते चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टैबल से लेकर डी.एस.पी. तक रेप और छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं।

चंडीगढ़(सुशील) : कानून के रखवाले ही महिलाओं की आबरू लूटने में लगे हुए हैं। इसी के चलते चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टैबल से लेकर डी.एस.पी. तक रेप और छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं। पुलिस विभाग के आला अफसर अपने पुलिसकर्मियों द्वारा ऐसी वारदात रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठा नहीं पा रहे हैं। 

हर बार की तरफ पुलिस विभाग मामले मेें एफ.आई.आर. दर्जकर आरोपियों को सलाखों तक पहुंचा देते हैं। वहीं कई रेप और छेड़छाड़ मामले में पुलिसकर्मी अदालत से बरी भी हो चुके हैं। चंडीगढ़ पुलिस की छवि आम लोगों के बीच खराब होने से बचाने के लिए आला अफसरों को कोई न कोई अहम कदम उठाना ही पड़ेगा। 

ये हैं मामले :
-चंडीगढ़ पुलिस की आई.आर.बी. में तैनात कांस्टैबल श्रदानंद और नवीन पर इंडस्ट्रीयल एरिया थाने में रेप की कोशिश की एफ.आई.आर. दर्ज हुई। युवती ने आरोप लगाया कि दोनों पुलिसकर्मियों ने मुरथल के एक होटल में रेप की कोशिश की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस विभाग ने दोनों कांस्टैबल को निलंबित कर दिया।

-मुंबई की मॉडल से आई.टी. एक्ट के केस में सहायता करने के नाम पर साइबर सेल में तैनात सब इंस्पैक्टर नवीन फौगाट ने इंडस्ट्रीयल एरिया फेस-2 के होटल में रेप किया। मॉडल की शिकायत पर सैक्टर-31 पुलिस स्टेशन में एस.आई. के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए एस.आई. नवीन फौगाट को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। मामला अभी अदालत में विचारधीन है।

-चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टैबल हरीश ने भिवानी स्थित गांव रूपगढ़ निवासी युवती से रेप किया। युवती की शिकायत पर हरियाणा पुलिस ने कांस्टैबल हरीश के खिलाफ रेप का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार किया।

-चंडीगढ़ पुलिस के 5 कांस्टैबल पर 2013 नाबालिगा से गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने मामले में कांस्टैबल अक्षय, सुनील, जगतार सिंह, हिम्मत सिंह और अनिल को गिरफ्तार किया था। विभाग ने पांचों कांस्टैबल को बर्खास्त कर दिया था। बाद में पीड़िता अपने बयानों से अदालत में मुकर गई थी। जिसके चलते अदालत ने पांचों कांस्टेबल को बरी कर दिया था।

डी.एस.पी. एस.पी.एस. सौंधी पर महिला पुलिस अफसर ने लगाए थे छेड़छाड़ के आरोप :
चंडीगढ़ पुलिस के डी.एस.पी. एस.पी.एस. सौंधी पर महिला पुलिस अफसर ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। आरोप थे कि सौंधी ने उन्हें अपने साथ घूमने के लिए प्रपोज कि या था। महिला अफसर ने शिकायत यू.टी. पुलिस की सैक्सुअल हैरासमैंट कमेटी को दी थी, जिसमें कमेटी ने सौंधी को दोषी पाया था। इस दौरान डी.एस.पी. ने मामले को लेकर कैट का दरवाजा खटखटाया था। 

एस.आई. हो चुका है लाइन हाजिर : 
युवती से देर रात फोन पर चैटिंग के आरोप में बापूधाम चौकी के तत्कालीन एस.आई. नवीन कुमार लाइन हाजिर हो चुके हैं। उनके खिलाफ पुलिस विभाग ने जांच के आदेश दिए थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!