12 वर्षीय बच्ची से बलात्कार मामले में एक माह बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Sep, 2017 09:16 AM

rape case

स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पार्क में 12 वर्षीय बच्ची से बलात्कार मामले में एक माह बीतने के बाद भी सैक्टर-17 थाना पुलिस आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। बलात्कार मामले में चंडीगढ़ पुलिस की सारी थ्योरी फेल हो चुकी है।

चंडीगढ़(सुशील) : स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पार्क में 12 वर्षीय बच्ची से बलात्कार मामले में एक माह बीतने के बाद भी सैक्टर-17 थाना पुलिस आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। बलात्कार मामले में चंडीगढ़ पुलिस की सारी थ्योरी फेल हो चुकी है। 

 

पुलिस ने आरोपी का सुराग लगाने के लिए सीन रिक्रिएट, मोबाइल डंप डाटा, पीड़ित बच्चे के घर के आसपास रहने वाले बच्चों से, स्कूल में पढऩे वाली छात्राओं से, 150 संदिग्ध लोगों की फोटो तक दिखा चुकी है लेकिन चंडीगढ़ पुलिस की जांच शुरूआती तौर पर अटकी हुई है। 

 

पुलिस जांच में पता चला है कि डाक्टरों ने मैडीकल रिपोर्ट में कहा कि बच्ची से बलात्कार नहीं हुआ है। इसके बावजूद पुलिस मामले की असलियत पता नहीं कर पाई। चंडीगढ़ पुलिस ने पीड़ित बच्ची की पी.जी.आई. के डाक्टरों से काऊंसलिंग भी करवाई है लेकिन उससे भी पुलिस को कोई सहायता नहीं मिल पाई। इसके अलावा पुलिस पीड़ित बच्ची पर रूटीन को वॉच करने में लगी हुई है। 

 

सहेली के भी दर्ज किए थे बयान :
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित बच्ची की सहेली के भी पुलिस ने बयान दर्ज किए थे। सहेली ने पुलिस को बताया था कि पीड़िता मोबाइल फोन पर कोई गेम खेल रही थी। पीड़िता ने उसे बताया था कि उसने दो टास्क पूरे कर दिए हैं। पुलिस ने जब पीड़ित बच्ची से गेम के बारे में पूछा तो उसने और उसके परिजनों ने इंकार कर दिया। चंडीगढ़ पुलिस अब गेम खेलने के पहलू पर भी जांच करने में लगी हुई है। 

 

फेसबुक पर डैंजरस गु्रप ज्वाइन किया हुआ था :
बच्ची ने फेसबुक में डेंजरस नाम का गु्रप भी ज्वाइन किया हुआ था। पीड़ित बच्ची अपना फेसबुक अकाऊंट अपने मां के मोबाइल फोन पर चलाती थी। गु्रप ज्वाइन का पता लगते ही पीड़ित बच्ची के भाई ने उसका फेसबुक अकाऊंट डिलीट कर दिया था। चंडीगढ़ पुलिस ने भी बच्ची का फेसबुक अकाऊंट खंगाला था। 

 

यह था मामला :
12 वर्षीय बच्ची स्वतंत्रता दिवस पर सैक्टर-23 स्थित सकूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। बच्ची जल्दी पहुंचने के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पार्क के अंदर नाले से होकर स्कूल जा रही थी। इस दौरान किसी ने बच्ची से बलात्कार कर दिया। बच्ची पार्क से घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने घटना पर पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!