Edited By pooja verma,Updated: 20 Aug, 2018 08:51 PM
शादी का झांसा देकर किशोरी से बलात्कार करने वाले आरोपी को सारंगपुर थाना पुलिस ने काबू कर लिया।
चंडीगढ़ (सुशील):शादी का झांसा देकर किशोरी से बलात्कार करने वाले आरोपी को सारंगपुर थाना पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी डड्डूमाजरा कालोनी का रहने वाला सूरज है जो एक पंजाबी गानों के प्रोड्यूसर के पास बतौर असिस्टैंट काम करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर। उसे मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
शिकायतकर्ता किशोरी ने सारंगपुर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी सूरज से एक साल पहले दोस्ती हुई थी। सूरज ने उसे शादी का झांसा देकर होटल ले जाकर कई बार बलात्कार किया। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हो गई और सूरज के कहने पर उसने गर्भपात भी करवाया।
जब पीड़िता ने सूरज को शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। सारंगपुर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद किशोरी का सैक्टर-16 जनरल अस्पताल में मैडीकल करवाया। डाक्टरों ने पीड़िता से दुराचार होने की पुष्टि की।