लोन दिलाने के नाम पर महिला से किया रेप, बाद में करता रहा ब्लैकमेल

Edited By pooja verma,Updated: 23 May, 2020 12:15 PM

raped woman in the name of getting loan later blackmailed

लोन दिलाने के नाम पर महिला के साथ एक व्यक्ति ने रेप किया।

पंचकूला (चंदन): लोन दिलाने के नाम पर महिला के साथ एक व्यक्ति ने रेप किया। चंडीमोदिर थाना पुलिस नेमहिला की शिकायत पर एफ.आई. आर. दर्ज कर संबंधित थाने को भेज दी है।पुलिस के अनुसार पंचकूला की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी 209 को वह जेठानी के साथ ननद के ससुर की मौत पर इस्माइलाबाद के पास गांव में गई थी। वहां से जब घर के लिए चले तो ऑटो रिक्शा किया।

 

ऑटो वाले का नाम राजेंद्र है और बह यमुनानगर का रहने वाला है। आये बाले से उसने अपने घर पंचकूला जाने के बारे में कहा और बह जाने को तैयार हो गया। ऑटो वाले ने आधे रास्ते पर जाने के बाद आगे जाने से मना कर दिया। इस पर दोनों ने कहा कि अब रात हो गई है, हमें घर जाना है । ऑटो चालक ने कहा कि आप मेरे घर पर चलो। दोनों उसके साथ घर चली गईं। वहां उसकी पत्नी भी थी और रात को दोनों वहीं रुक गईं।

 

ऑटो वाले ने महिला को दिया अपना फोन नंबर
सुबह चलते समय राजेन्द्र व महिला ने फोन नंबर एक दूसरे को दे दिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होती रही। बातचीत के दौरान महिला ने राजेन्द्र से घर का लोन दिलाने के बारे में कहा। राजेन्द्र ने लोन देने के लिए विश्वास दिलवाया और महिला को बारबार कागजात मांगने के बहाने बुलाने लगा। करीब सात माह पहले कागजात देने के बहाने घर पर बुलाकर राजेन्द्र ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

 

इसके साथ महिला को धमकी दी कि यह बात किसी और को बताई तो परिवार को जान से मार दूंगा। आरोपी धमकी देकर अलग-अलग जगह पर बार-बार बुलाता था और पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर थाना सिटी यमुनानगर को भेज दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!