Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 25 Jan, 2021 11:07 PM
25 लाख रुपए लेकर थमा दिया ऑस्ट्रेलिया का फर्जी वीजा
चंडीगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने की गिरफ्तारी
चंडीगढ़, (सुशील राज): ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगाने के नाम पर 60 लाख की ठगी करने वाली इमीग्रेशन फ्रॉड क्वीन को आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला की पहचान रश्मि नेगी के रूप में हुई है। वह सैक्टर-34 में वल्र्ड वाइल्ड इमीग्रेशन कंपनी चलाती है। इससे पहले भी रश्मि नेगी कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हो चुकी है।
यह है मामला
हरियाणा के फतेहाबाद निवासी विकास कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। विकास ने बताया कि वह टोहाना में आईलेट्स की कोचिंग चलाते हैं। उनके कोचिंग सैंटर में पढऩे वाले 2 बच्चों को स्टडी वीजा पर बाहर भेजने की प्लानिंग थी। इसी सिलसिले में वह सैक्टर-34 स्थित ऑफिस में रश्मि नेगी से मिले थे। उन्होंने एक बच्चे को ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के लिए 15 लाख रुपए मांगे। उन्होंने दो बच्चों का वीजा लगवाना था इसलिए सौदा 25 लाख में हो गया। रश्मि नेगी ने दो लाख कैश टोहाना में लिया और 20 लाख रुपए उन्होंने सैक्टर-34 के आफिस में आकर दिए। इसके बाद तीन लाख रुपए उन्होंने चरनजीत को दे दिए। इसके बाद रश्मि ने उन्हें वीजा दिया। जब उन्होंने वीजा चैक किया तो वह जाली पाया गया। इसके बाद पता चला कि रश्मि पहले भी 34 लाख रुपए की ठगी कर चुकी थी। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी थी।
चंडीगढ़ सहित कई राज्यों में रश्मि के खिलाफ दर्ज हैं केस
चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार रश्मि नेगी के खिलाफ पहले उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में केस दर्ज हैं। यू.टी. पुलिस सभी राज्यों की पुलिस से संपर्क कर चुकी है। कुरुक्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी अंकुर ने रश्मि नेगी के खिलाफ एस.एस.पी. विंडो चंडीगढ़ में शिकायत दी थी। शिकायतकत्र्ता ने आरोप लगाया था कि रश्मि नेगी ने कनाडा, हांगकांग, सिंगापुर व ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर 15 लोगों से 34 लाख रुपए ठगे थे। जांच के बाद सैक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी नेगी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।