बुडै़ल जेल में 99 पदों पर की जाएगी भर्ती, ऑनलाइन रिटन टैस्ट होगा

Edited By Priyanka rana,Updated: 29 Jul, 2019 12:59 PM

recruitment in burail jail

बुडै़ल जेल में 99 पदों पर जल्द भर्ती की जाएंगी, इसके लिए आनलाइन रिटन टेस्ट होगा।

चंडीगढ़(सुशील) : बुडै़ल जेल में 99 पदों पर जल्द भर्ती की जाएंगी, इसके लिए आनलाइन रिटन टेस्ट होगा। इस पर चंडीगढ़ प्रशासन और जेल अधिकारी विचार कर रहे हैं। प्रशासन पहले ही सब क्लीयर करना चाहता है ताकि भर्ती प्रकिया में कोई अड़चन न आए। बुडै़ल जेल ब्रेक के बाद से यहां स्टाफ की कमी चल रही थी, स्टाफ की कमी के चलते जेल प्रशासन ने 50 कर्मचारियों को कांट्रेक्ट पर रखा था। 

चंडीगढ़ प्रशासन ने 2009 में गृह मंत्रालय को नई भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा था। काफी समय से लंबित इस प्रस्ताव को गृह मंत्रालय ने इस साल जनवरी में मंजूर दे दी थी। जेल प्रशासन नई भर्तियों में एक डिप्टी जेल सुपरिटेडेंट ग्रेड एक, दो डिप्टी जेल सुपिरटेडेंट ग्रेड 2, चार असिस्टेंट जेल सुपरिटेडेंट, दो वेलफेयर आफिसर, 18 हेड वार्डन, 49 वार्डन और सात काउंसलर भर्ती करेगा। 

बुडै़ल जेल में करीब 800 कैदी हैं बंद : 
चंडीगढ़ बुडै़ल जेल एक हजार पुरुष कैदी और 120 महिला कैदियों की लिए बना रखा है। इस समय बुडै़ल जेल में करीब 800 कैदी है। इन पर 153 स्टाफ की ड्यूटी लगी हुई है। जिनमें 103 कर्मचारी रेगुलर है और बाकी 50 कर्मचारी कांट्रैक्ट पर है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!