Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 08 Mar, 2021 12:07 AM
मरीजों में 44 पुरुष और 36 महिलाएं हैं
चंडीगढ़ (पाल): रविवार को शहर में 80 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। मरीजों में 44 पुरुष और 36 महिलाएं हैं। इस साल में अभी तक यह दूसरा सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले शनिवार को 122 केस आए थे।
अब कुल मरीजों की संख्या 22318 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 1206 लोगों की टैस्टिंग हुई है। अभी 79 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग है। 45 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। सबसे ज्यादा सैक्टर-39 से 11 लोगों में वायरस कन्फर्म हुआ है।अब एक्टिव मरीजों की संख्या 710 हो गई है। राहत की बात है कि किसी मरीज की मौत कन्फर्म नहीं हुई है। अभी तक शहर में 355 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।