गणतंत्र दिवस : रेलवे स्टेशन पर बढ़ी चौकसी, कई माह से खराब मल्टीडिटैक्टर भी हुए ठीक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jan, 2018 09:53 AM

republic day

रेलवे की ओर से आने वाले गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को बढ़ा दिया

चंडीगढ़(लल्लन) : रेलवे की ओर से आने वाले गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को बढ़ा दिया हैं। जिसके चलते हुए जहां आर.पी.एफ.व जी.आर.पी. की ओर से संयुक्त रूप से मिलकर अभियान चलाया जा रहा है। 

 

वहीं पिछले कई माह से खराब पड़े हुए मल्टीडिटैक्टर को भी ठीक कर दिया है। जी.आर.पी.की ओर से चंडीगढ़ व तथा पंचकूला के प्रवेश द्वार पर दोनों ओर मल्टीडिटैक्टर लगा दिए हैं और यात्रियों की चैकिंग की जा रही है। यही नहीं आर.पी.एफ.व जी.आर.पी. की तरफ से सिविल ड्रैस में पुलिस जवान रेलवे स्टेशन पर गश्त भी कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि चारों तरफ से रेलवे स्टेशन खुला होने के कारण कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। 

 

आर.पी.एफ.व जी. आर.पी.मिलकर कर रही चैकिंग : 
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को आर.पी.एफ.व जी.आर.पी.के जवानों ने मिलकर चैंकिग अभियान चलाया। इसके साथ ही विभाग की ओर से रात के समय स्पैशल टीम का गठन भी किया गया हैं। जो सिविल ड्रैंस में रेलवे स्टेशन पर तैनात रहेंगे। 26 जनवरी को लेकर रेलवे स्टेशन पर तैनात जवानों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। 

 

1 साल बाद लगाया गया मल्टीडिटैक्टर : 
अंबाला मंडल के डी.आर.एम. के दौरे के बाद 1 साल बाद खराब पड़े हुए मल्टीडिटैक्टर को ठीक कर दिया है। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के चंडीगढ़ व पंचकूला द्वार के तरफ 1-1 मल्टीडिटैक्टर लगाए गए थे। दोनों मल्टीडिटैक्टर को जी.आर.पी.ने ठीक करवाने के लिए अंबाला मंडल भेजा हुआ था। जिसके ठीक करने में 1 साल का समय लग गया। 

 

कुलियों व ऑटो चालकों से सहयोग करने की अपील : 
आर.पी.एफ.व जी.आर.पी. के दोनों थाना प्रभारियों ने चैकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों तथा कुलियों से भी सुरक्षा व्यस्था को पुख्ता करने का सहयोग मांगा है। दोनों थाना प्रभारियों का कहना है कि अगर रेलवे स्टेशन पर कोई भी लावारिस वस्तु या कोई असमाजिक तत्व दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को बताएं। जिसके चलते दोनों थाना प्रभारी ने कुलियों तथा ऑंटो चालकों से करीब 30 मिनट तक बैठक की। 

 

डॉग स्क्वायड टीम भी तैनात :
चैकिंग के दौरान आर.पी.एफ. के थाना प्रभारी राजेश राणा ने बताया कि 26 जनवरी को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड को भी तैनात किया है।

 

जिसके दौरान रेलवे स्टेशन पर पार्सल विभाग तथा ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के सामान की भी चैकिंग के दौरान डॉग स्क्वायड टीम का सहयोग लिया जा रहा है। इसके साथ ही सी.सी.टी.वी. कैमरों से भी पूरे रेलवे स्टेशन पर नजर रहेगी। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!