50 हजार रिजर्व प्राइस, 15.35 लाख में बिका 0001

Edited By Priyanka rana,Updated: 22 Nov, 2019 10:16 AM

reserve price

चंडीगढ़ प्रशासन के रजिस्ट्रेशन एंड लाइसैंसिग अथॉरिटी विभाग द्वारा फैंसी नंबरों के लिए वीरवार को फाइनल बोली लगी।

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ प्रशासन के रजिस्ट्रेशन एंड लाइसैंसिग अथॉरिटी विभाग द्वारा फैंसी नंबरों के लिए वीरवार को फाइनल बोली लगी। विभाग ने इस बार सी.एच. 01 बी.जेड. सीरीज के नंबरों को ऑक्शन में रखा था, जिसमें 0001 सबसे अधिक 15.35 लाख रुपए में नीलाम हुआ। 

इसे कुलविंदर सिंह बस्सी ने अपने नाम किया। इस नंबर का रिजर्व प्राइस 50 हजार रुपए था। विभाग को ऑक्शन से कुल 84.77 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। विभाग ने ऑक्शन में सी.एच. 01-बी.वाई., सी.एच. 01-बी.एक्स., सी.एच. 01-बी.डब्ल्यू., सी.एच. 01-बी.वी., सी.एच. 01-बी.टी. और सी.एच. 01-बी.एस. सीरीज के बाकी बचे नंबरों को भी रखा था।

0003 नंबर 7.77 लाख रुपए में नीलाम हुआ :
आर.एल.ए. के अधिकारी ने बताया कि जिन नंबरों के लिए उन्हें बोलीदाता नहीं मिल पाए हैं, उनको दोबारा से ऑक्शन में रखा जाएगा। इसके अलावा 0003 नंबर 7.77 लाख रुपए में नीलाम हुआ, जबकि इसका रिजर्व प्राइस 30 हजार रुपए था, जिसे एम.एस. तायल एंड कंपनी ने अधिकतम बोली लगाकर अपने नाम किया। 

इसी तरह 0007 नंबर रिजर्व प्राइस 30 हजार रुपए के मुकाबले 5.86 लाख में इंडियन सुक्रोस लिमिटेड, 0009 रिजर्व प्राइस 30 हजार के मुकाबले 4.51 लाख में प्रीति ठाकुर, 0005 नंबर 2.01 लाख रुपए, 9999 नंबर रिजर्व प्राइस 20 हजार के मुकाबले 1.60  लाख रुपए, 0010 नंबर 1.57 लाख रुपए, 0006 नंबर 1.47 लाख रुपए, 7777 नंबर रिजर्व प्राइस 20 हजार के मुकाबले 1.41 लाख और 0011 नंबर 1.40 लाख रुपए में नीलाम हुआ। इस ऑक्शन में सफल वाहन चालकों को एक माह के अंदर अपना वाहन रजिस्टर्ड करवाना होगा। साथ ही बैलैंस बिड अमाऊंट भी जमा करवाना होगा। अगर वह ऐसा नहीं करते तो 10 प्रतिशत पैनल्टी और बेलैंस अमाऊंट पर 10 प्रतिशत ब्याज भी लगेगा।  


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!