CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों का रहा दबदबा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2018 07:04 PM

result

सी.बी.एस.ई. 12वीं का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया गया।

पंचकूला(आशीष) : सी.बी.एस.ई. 12वीं का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया गया। इसमें लड़कियों का दबदबा रहा। बढ़त भी छोटी नहीं बल्कि पूरे 8.81 प्रतिशत की। जोन के पांच राज्यों हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं चंडीगढ़ में पिछले साल के मुकाबले 12वीं कक्षा का परिणाम अधिक रहा है। साल 2017 में पास प्रतिशत 83.70 प्रतिशत था और इस बार यह 85.65 प्रतिशत रहा है। 

सरकारी स्कूलों के मुकाबले निजी स्कूलों का रिजल्ट बेहतर रहा है। लड़कियों का ओवरऑल पास प्रतिशत 90.65 है जबकि लड़कों का 75.32 रहा। चंडीगढ़ में 11077 लड़कों में से 8343, 8640 लड़कियों में से 7302, मोहाली में 1170 लड़कों में से 911, लड़कियों में 943 में से 852, पंचकूला में 737 लड़कों में से 641, 573 लड़कियों में से 540 स्टूडैंट्स पास हुए हैं। 

बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आर.जे. खंडेराव के अनुसार, रीजन में इस बार 85.65 प्रतिशत स्टूडैंट्स पास हुए। पंचकूला जोन में इस बार परीक्षा में 2,00,218 स्टूडैंट्स शामिल हुए। इनमें से 85.65 प्रतिशत पास हुए। उन्होंने बताया कि कुल 1,06,616 लड़कों ने परीक्षा दी, जिसमें से 87265 पास हुए। इस प्रकार लड़कों का पास प्रतिशत 81.84 रहा। 

इसी प्रकार, 8113 लड़कियों ने परीक्षा दी और इनमें से 73,556 पास हुईं। उनका पास प्रतिशत 90.65 रहा। सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों के लड़कों का पास प्रतिशत 69.95 और लड़कियों का 78.30 प्रतिशत रहा। निजी स्कूलों के 81.63 प्रतिशत लड़के और 91.07 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं। इसी प्रकार जे.एन.वी. स्कूलों के लड़कों का पास प्रतिशत 96.96 और लड़कियों का 98.64 रहा। के.वी.एस. स्कूलों के 97.95 लड़के और 98.28 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!