Edited By chandra kant,Updated: 28 Feb, 2021 12:54 AM
आरोपी फौजी के पास से नशीली दवाइयां व अफीम बरामद
जीरकपुर, (गुरप्रीत): जीरकपुर पुलिस ने एक रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फौजी व उसके एक साथी को 500 ग्राम अफीम व 1920 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जसवीर सिंह उर्फ फौजी (50) निवासी गांव बसौली थाना लालडू व साथी अरुण कुमार उर्फ अनु निवासी मॉडर्न एन्क्लेव बलटाना के रुप में हुई है।
जसवीर सिंह सिल्वर सिटी हाइट्स जीरकपुर में किराए पर रह रहा था। उक्त दोनों के खिलाफ जीरकपुर थाने में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों पिछले तीन साल से नशा तस्करी का अवैध कारोबार करते आ रहे थे। सेना से रिटायर होने के बाद पिछले तीन साल से चंडीगढ़ में बी.एस.एन.एल. में नौकरी कर रहा है। नशा करने में पैसे की कमी पूरा करने के लिए वह कपंनी में ग्राहकों को अफीम व नशीली गोलियों की सप्लाई लगा। सी.आई.ए. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी जीरकपुर एरिया में ग्राहक को नशे की सप्लाई देने आ रहे हैं। पुलिस ने उन्हें डील फाइनल होने से पहले ही दबोच लिया। दोनों आरोपी यू.पी., हरियाणा, राजस्थान व पंजाब से अफीम व नशीली गोलियां खरीदकर कस्टमर की डिमांड के हिसाब से मोहाली, पंचकूला, चंडीगढ़ व आसपास लगते एरिया में ग्राहकों को सप्लाई करते थे।
मामले का किंग पिन अरुण कुमार जिस पर दो मामले एस.टी.एफ. थाना मोहाली में दर्ज हैं। आरोपी नशा ग्राहकों से व्हट्सअप कॉल का इस्तेमाल करते थे।