राशन बांटने आई गाड़ियों को लौटाया, सब्जी भी नहीं खरीदी

Edited By pooja verma,Updated: 05 Jun, 2020 10:30 AM

returned the vehicles to distribute ration did not even buy vegetables

शहर के तीन कंटेनमेंट जोन को प्रशासन ने राहत दे दी है।

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा) :  शहर के तीन कंटेनमेंट जोन को प्रशासन ने राहत दे दी है। बापूधाम के भी 20 पॉकेट्स में से 6 पॉकेट्स को खोला जा चुका है। इस बीच पिछले कई दिनों से कैद हुए सैक्टर-30बी के 530 मकानों में रहने वाले हजारों लोगों ने अपने इलाके को आजाद करने की मांग तेज कर दी है। वीरवार को लोग सड़कों पर उतर आए और प्रशासन का बहिष्कार करने लगे। लोगों ने कूड़ा उठाने आई गाड़ियों को भी लौटा दिया। 
 

सैक्टर-30बी में पिछले दो दिनों से विरोध हो रहा है। इसको देखते हुए प्रशासन के अधिकारियों ने वीरवार को यूटी गेस्ट हाउस में अफेक्टेड एरिया कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में एरिया पार्षद दविंदर सिंह बबला भी शामिल रहे। बैठक के खत्म होने के बाद उन्होंने एक ऑडियो मैसेज में कहा कि सेक्टर-30बी को शुक्रवार को खोल दिया जाएगा। 

 

उन्होंने कहा कि प्रशासन के अधिकारी सैक्टर-30बी को अभी कुछ और दिन सील रखना चाहते हैं। हालांकि लोगों की आपत्ति के बाद पूरे एरिया को खोलने के लिए राजी हो गए हैं। उधर, इस बारे जब प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ एक बैठक रखी गई है। प्रशासक ही इस बारे कोई फैसला लेंगे। 


 

वीरवार को लोगों ने नहीं खरीदी सब्जी : 
सैक्टर-30बी के कंटेनमेंट जोन में वीरवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। लोगों ने वेंडर्स से फल और सब्जी खरीदने से मना कर दिया और इलाके को खोलने की मांग करने लगे। राशन बांटने आये प्रशासन की गाड़ियों का भी स्थानीय लोगों ने बहिष्कार कर दिया। नगर निगम की तरफ से इलाके में कूड़ा उठाने आईं गाड़ियों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा और उन्हें बिना कूड़ा लिये ही वापस जाना पड़ा। 

 

सैक्टर-30बी के लोगों का आरोप है कि जब उनके इलाके में पिछले कई दिनों से कोई केस नहीं आया है तो उन्हें कैद करके क्यों रखा गया है। लोगों का कहना है कि पूरा शहर खुल चुका है। सभी दफ्तर खुल गए हैं, ऐसे में नौकरी करने वाले लोगों की नौकरियां जा रही हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द आजाद करने की मांग की है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!