पंजाब यूनिवर्सिटी में  548 .37 करोड़ का रिवाइज बजट पास

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jul, 2018 02:50 PM

revised budget pass in punjab university

पंजाब यूनिवर्र्सिटी का 2018-19 का 548.37 करोड़ का रिवाइज बजट पास कर दिया गया।

चंडीगढ़ (हंस): पंजाब यूनिवर्र्सिटी का 2018-19 का 548.37 करोड़ का रिवाइज बजट पास कर दिया गया। यह पिछले वर्ष से 28.55 करोड़ ज्यादा है। वी.सी. प्रो. अरुण ग्रोवर की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मीटिंग में बजट पास किया गया। 2019-2020 के लिए 577.363 करोड़ का बजट रखा गया है। 

 

बैठक में सर्वसम्मित से निर्णय लिया गया कि इस बजट को नए वी.सी. की अध्यक्षता में पास किया जाएगा। पी.यू. को सैशन 2017-18 में  केंद्र की ओर से 207.80 करोड़ रुपए दिए गए थे। जबकि इस बार 6 फीसदी वृद्धि के साथ 220.26 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा। 

 

पंजाब सरकार देगी 27 करोड़
पंजाब सरकार की ओर से पी.यू. को 27 करोड़ रुपए का ही बजट दिया जाएगा। पी.यू. की आतंरिक आय 293.03 करोड़ की होगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया कि स्व. प्रो.आर.सी. पॉल की स्टैंप 20 अक्तूबर को कम्युनिकेशन मंत्री मनोज सिन्हा लांच करेंगे। 

 

बैठक में यू.जी.सी. के एडिशनल सैके्रटरी डा. रेनू बतरा, स्पैशल फाईनैंस सैक्रेटरी हरीश नैय्यर, भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष संजय टंडन, पी.यू. फैलो डा. एच.एस. भल्ला, सीनेटर व प्रिंसीपल डा. आर.एस. झंाजी, प्रो. निष्ठा जैसवाल, रजिस्टरार कर्नल जी.एस. चड्ढा  आदि उपस्थित थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!