Edited By ,Updated: 08 Dec, 2016 01:32 PM
शहर के युवाओं को जोश है कुछ कर दिखाने का और अपनी किस्मत को चमकाने का तो यह एक मौका है।
चंडीगढ़ (ब्यूरो): शहर के युवाओं को जोश है कुछ कर दिखाने का और अपनी किस्मत को चमकाने का तो यह एक मौका है। मौका है रियलिटी शो रोडीज में जाने का। रियलिटी शो रोडीज का रोमांच फिर से नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर लौट रहा है। इस बार शो में नए रंग-रूप के साथ इसमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
हरभजन सिंह बनेंगे रोडीज का हिस्सा...
क्रिकेटर हरभजन सिंह इस बार शो का हिस्सा बन रहे हैं। रोडिज़ राइजिंग नाम से प्रसारित होने वाले इस शो में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा के बल पर खुद को साबित करेंगे पर इसके लिए पहले उन्हें खतरनाक ऑडिशन से गुजरना होगा। शो का ऑडिशन 10 दिसम्बर को जीरकपुर स्थित गुरुकल स्कूल में होगा। इस दौरान गैंग लीडर्स रणविजय सिंघा, नेहा धूपिया, करण कुंद्रा और प्रिंस नरूला अपने-अपने गैंग मैम्बर्स का चुनाव करेंगे।
बीते साल रोडिज के ऑडिशन पंचकूला में हुए थे। पंचकूला के सैक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में रोडिज एक्स फोर के ऑडिशन लिए गए थे। इसमें हजारों की संख्या में युवा पहुंचे। ऑडिशन के लिए पंजाब, हरियाणा और हिमाचल सहित कई अन्य राज्यों के युवा पंचकूला पहुंचे थे।