800 किस्म के गुलाबों की खुशबू से महका ‘रोज फैस्ट’, गुरनाम भुल्लर ने युवाओं को नचाया

Edited By pooja verma,Updated: 29 Feb, 2020 12:07 PM

rose fast  a fragrance of 800 varieties of roses

महिला सशक्तिकरण और प्लास्टिक मुक्त शहर थीम को समर्पित गुलाब के फूलों का मेला ‘रोज फैस्टिवल’ की शुक्रवार से शुरूआत ही।

चंडीगढ़ (आकृति) : महिला सशक्तिकरण और प्लास्टिक मुक्त शहर थीम को समर्पित गुलाब के फूलों का मेला ‘रोज फैस्टिवल’ की शुक्रवार से शुरूआत ही। इस 48वें रोज फैस्ट का उद्घाटन सांसद किरण खेर ने किया। 1 मार्च तक चलने वाले इस फैस्ट में 800 गुलाबों के फूल अपनी सुंदरता और महक से प्रर्यकों का स्वागत करेंगे। फैस्ट के पहले दिन चंडीगढ़ मेयर राज बाला मलिक, कमिश्नर के.के. यादव, उप-महापौर जगतार सिंह जग्गा व अन्य पार्षद और नगर निगम चंडीगढ़ के अधिकारी भी मौजूद रहे। 

 

रोज फैस्ट में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद किरण खेर ने रोज फैस्ट को सफल बनान के लिए नगर निगम कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर में प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ निगम का अभियान भी काफी सराहनीय है।  सभी उम्र के लोग इस उत्सव का आनंद उठा सकते हैं। यहां सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रोज प्रिंस एंड प्रिंसेस, मिस्टर रोज एंड मिस रोज, रोज किंग और रोज क्वीन, फ्लावर प्रतियोगिता, फ्लावर हैट प्रतियोगिता, रोज क्विज, पतंगबाजी, स्पॉट पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 

 

कार्यक्रम को मेयर राज बाला मलिक और नगर आयुक्त के.के. यावद ने भी संबोधित किया।  नगर आयुक्त के.के. यादव, ने कहा कि सैक्टर-17 के पास अंडरपास के नजदीक आगतुंकों के लिए फूड पार्क भी बनाया गया है। वहीं, उन्होंने कहा कि आम जनता और आगंतुकों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस बार विभिन्न प्रतियोगिताएं प्लाजा सैक्टर-17 में भी स्थानांतरित की गई हैं। 

 

350 लोगों ने उठाया हवाई सफर का लुत्फ
रोज फेस्टिवल के पहले दिन 350 लोगों ने हवाई सफर का लुत्फ उठाया। 1 मार्च तक चलने वाले रोज फेस्टिवल के पहले दिन लोगों को 1700 रुपये में 6 से 8 मिनट की हेलिकॉप्टर की राइड दी गई। दोनों हेलिकॉप्टर सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड से दिनभर उड़ान भरते रहे। पूरी राइड में लोगों को सेक्टर-17, लेजरवैली, रोज गार्डन, कैपिटल कांप्लेक्स, सुखना लेक दिखाई गई। शुक्रवार को हेलिकॉप्टरों ने करीब 40 चक्कर लगाए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!