रोज फैस्ट: सी.आर.पी.एफ. कमांडैंट को सौंपा 25 लाख का चैक

Edited By bhavita joshi,Updated: 24 Feb, 2019 09:22 AM

rose fest crpf 25 lakhs check handed to the commandant

रोज फैस्ट के दूसरे दिन नगर निगम की ओर से सी.आर.पी.एफ. 13 बटालियन के कमांडैंट बलिहार सिंह को 25 लाख रुपए का चैक भारत के वीर नामक फंड को सौंपा गया।

चंडीगढ़(पाल) : रोज फैस्ट के दूसरे दिन नगर निगम की ओर से सी.आर.पी.एफ. 13 बटालियन के कमांडैंट बलिहार सिंह को 25 लाख रुपए का चैक भारत के वीर नामक फंड को सौंपा गया। शुक्रवार से शुरू हुए रोज फैस्ट में इस बार कोई भी कल्चरल एक्टिीविटी नहीं करवाई जा रही है, बल्कि खर्च होने वाली राशि को पुलवामा में शहीद हुए जवानों के  परिवार वालों को डोनेट किया गया है। इस मौके पर निगम कमिश्नर के.के. यादव, मेयर राजेश कुमार कालिया अन्य अधिकारी व पार्षद उपस्थित रहे। कमांडैंट बलिहार सिंह ने कहा कि इस तरह का कदम वाकई सराहनीय है जिसका वह सम्मान करते हैं।

गोहर-ए-हिंद में दिखाई शहीद की जिंदगी
फैस्ट के दूसरे दिन संवाद थिएटर ग्रुप की ओर से लाइट एंड साऊंड प्ले गोहर ए हिंद पेश किया गया। नाटक के जरिए शहीद भगत सिंह की जिंदगी दिखाई गई कि किस तरह उन्होंने आजादी के लिए शहीदी प्राप्त की। वहीं सिंगर डा. ममता जोशी ने कई देशभक्ति के गीत पेश किए।

 ये हुई प्रतियोगिताएं 

रोज प्रिंस (एक से डेढ़ साल)
जसफेतह सिंह-पहला स्थान 
विराज बंसल-दूसरा स्थान 


रोज प्रिंस (डेढ़ से 2 साल) 
फतेहबीर सिंह आहूजा-पहला स्थान  
अनद्ध सिंह ओबराय-दूसरा स्थान 


रोज प्रिंस (दो से 3 साल)  
जयकिरत सिंह-पहला स्थान 
सार्थक आर्य-दूसरा स्थान 

रोज प्रिंसेस (एक से डेढ़ साल) 
जैसमीन कौर-पहला स्थान 
जैजलीन कौर-पावा दूसरा स्थान 


रोज प्रिंसेस (डेढ़ से दो साल)  
याहिरा-पहला स्थान 
रेचल-दूसरा स्थान 


रोज प्रिंसेस (दो से तीन साल) 
आरजा कौर वरिच-पहला स्थान 
ऐश्वर्या सिंह बेदी-दूसरा स्थान 

PunjabKesari

रोज क्विज स्कूल टीम  
पहला स्थान-निकित सिंह, अनुभव सिंह, जी.एम.आर.एस.एस.एस. सैक्टर-21-ए
दूसरा स्थान-मंयक पाल, विनित मिश्रा, सैक्टर-22 ए जी.एम.एस.एस.एस. 
तीसरा स्थान- सोनिका कुमारी, खुशबू, जी.एम.एस.एस. सैक्टर-37 बी 
चौथा स्थान-रश्विमी, अंजलि, जी.एम.एस.एस. कैंबवाला  

रोज क्विज कॉलेज 
पहला स्थान-नीरज, जसपाल सिंह, सैक्टर-20डी गवर्नमैंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन 
दूसरा स्थान-सपना रानी, विनिता डोभाल, सैक्टर-20डी गवर्नमैंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन
तीसरा स्थान-धीरज, मन्नत शर्मा, पंजाब यूनिर्वसिटी चंडीगढ़

फोटोग्राफी कम्पीटिशन 
जग साहिल सैनी-पहला स्थान 
अश्विनी राणा-दूसरा स्थान 
जगदीश सिंह-तीसरा स्थान 
अशोक कुमार, सुमित कुमार- कनसोलेशन प्राइज 

एमैच्योर कैटेगरी 
पहला स्थान-हरदीप सिंह ढिल्लो
दूसरा स्थान-विवेक कंबोज 
तीसरा स्थान-कुमार कार्तिक 
कनसोलेशन प्राइज-सुखजिंदर, अनिश  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!