एस.पी. सिटी मोहाली का रीडर 5 हजार रिश्वत लेता दबोचा

Edited By bhavita joshi,Updated: 09 Feb, 2019 11:35 AM

s p city mohali reader takes 5 thousand bribe

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने शुक्रवार को एस.पी. सिटी मोहाली के रीडर के तौर पर तैनात हवलदार जसविन्द्र सिंह को पांच हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

मोहाली(कुलदीप): पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने शुक्रवार को एस.पी. सिटी मोहाली के रीडर के तौर पर तैनात हवलदार जसविन्द्र सिंह को पांच हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजीलैंस ब्यूरो के वक्ता ने बताया कि आरोपी को सैक्टर-23 चंडीगढ़ निवासी बबीता सूरी निवासी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। 

महिला ने विजीलैंस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति के खिलाफ दर्ज केस में मदद करने बदले हैड कांस्टेबल जसविन्द्र सिंह ने 10 हजार रुपए मांगे थे। मामला 5 हजार रुपए में तय हो गया था। विजीलैंस ने उक्त हवलदार को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ प्रीवैंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धाराओं के तहत विजीलैंस ब्यूरो के मोहाली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!