Edited By ashwani,Updated: 29 Oct, 2020 09:01 PM
सैल्फ हैल्प ग्रुपों को संयुक्त तौर पर प्रमोट करना होगा उद्देश्य
चंडीगढ़, (दीपेंद्र) : एस.बी.आई. फाइनैंशियल इन्क्लूजन एंड माइक्रो मार्कीट (एफ.आई.एम.एम.) ने संयुक्त कृषि और ग्रामीण विकास के लिए राष्ट्रीय बैंक (नाबार्ड), हरियाणा से क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में एक एम.ओ.यू. किया है। इसका उद्देश्य सैल्फ हैल्प ग्रुपों को संयुक्त तौर पर प्रमोट करना होगा।
भारतीय स्टेट बैंक चंडीगढ़ के महाप्रबंधक (एफ.आई.एम.एम.) चंदर शेखर शर्मा और नाबार्ड के हरियाणा के जनरल मैनेजर बिनोद कुमार बिष्ट ने एम.ओ.यू. पर नाबार्ड के सी.जी.एम. संजीव महाजन और चंडीगढ़ एस.बी.आई. के सी.जी.एम. अनुकूल भटनागर की उपस्थिति में साइन किए। एम.ओ.यू. के अनुसार एस.बी.आई. पात्र जे.एल.जी. को परेशानी मुक्तऋण उपलब्ध कराएगा और सभी पात्र लाभार्थियों जैसे कि किरायेदार किसानों/ मौखिक/ शेयरधारक, छोटे और ग्रामीण लाभार्थियों को डिजिटल भुगतान के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए वित्तीय साक्षरता और डिजिटल शिविरों का आयोजन करेगा।