Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jun, 2018 09:56 AM
डी.ए.वी. कॉलेज सैक्टर-10 में एडमिशन लेने के लिए हर वर्ष मारामारी रहती है।
चंडीगढ़(रश्मि) : डी.ए.वी. कॉलेज सैक्टर-10 में एडमिशन लेने के लिए हर वर्ष मारामारी रहती है। इस वर्ष डी.ए.वी कॉलेज की ओर से एडमिशन लेने के लिए आने वाले छात्रों की संख्या को ध्यान में रखते हुए फिर से बी.ए और एम.कॉम की सीटें बढ़ा दी हैं। बता दें कि पिछले वर्ष बी.ए में केवल 600 सीटें थीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले कॉलेज में बी.ए की 1000 सीटें ही थीं, लेकिन पिछले वर्ष इसे घटाकर 600 कर दिया था। इस वर्ष छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कॉलेज ने फिर से सीटें बढ़ाकर 1000 कर दी हैं। वहीं एम.कॉम में भी 20 सीटें बढ़ा दी गई हैं।
कॉलेज में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र सैंट्रेलाइज्ड एडमिशन 23 जून और नॉन-सैंट्रलाइज्ड एडमिशन के लिए 4 जुलाई तक ग्रैजुएट और 6 जुलाई तक पोस्ट-ग्रैजुएट क्लास के लिए आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि 7 विषयों को छोड़कर बाकि सभी विषयों के एडमिशन नॉन-सेंट्रलाइज होगें।
पी.जी. डिप्लोमा प्रोग्राम ईवनिंग
पोस्ट-ग्रैजुएट डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन 60
पोस्ट-ग्रैजुएट डिप्लोमा इन मार्केटिंग मैनजमैंट 60
पोस्ट-ग्रैजुएट डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन 60
इन कोर्सिस में एडमिशन सैंट्रलाइज्ड
बी.कॉम. समैस्टर-1
बी.बी.ए. समैस्टर-1
बी.सी.ए. समैस्टर -1
बी.एससी. मैडीकल समैस्टर-1
बी.एससी. माइक्रोबाइल एंड फूड टैक्नोलॉजी समैस्टर-1
बी.एस.सी. नॉन-मैडीकल समैस्टर-1
एम.कॉम समैस्टर-1
किन विषयों में ग्रैजुएशन करने के लिए कितनी सीट्स
बी.ए. 1000
बी.कॉम. 280
बी.सी.ए. 120
बी.बी.ए. 120
बी.एस.सी. मैडिकल 180
बी.एस.सी. नॉन-मैडिकल 400
बी.एस.सी. ऑनर्स बॉयोटैक्नॉलजी 25
मैडिकल लैब टैक्नॉलजी 50
फूड साइंस एंड टैक्नॉलजी 50
बी.ए. बी.एड. इंटरग्रेटिड 25
बी.एससी. बी.एड. इंटरग्रेटिड 25
पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम
एमकॉम 80
बी.कॉम. बिजनैस इक्नॉमिक्स 40
आर्ट्स
एम.ए. इंग्लिश 60
एम.ए. इक्नॉमिक्स 60
एम.ए. फिजियोलॉजी 40
एम.ए. पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 60
एम.ए. सोशोलॉजी 60
साइंस एंड टैक्नोलॉजी
एम.एस.सी. बॉयोटैक्नॉलजी 40
एम.एस.सी. कैमिस्ट्री 40
एम.एस.सी. मैथ 60
एम.एस.सी. फिजिक्स 40
एम.एस.सी. ज्यूोलॉजी 40