शंभू बैरियर पर 10 किलो अफीम के साथ 6 काबू

Edited By bhavita joshi,Updated: 18 Nov, 2018 10:16 AM

shambhu 6 overcome with 10 kg opium barrier

पुलिस के स्टेट स्पैशल ऑप्रेशन सैल ने शंभू बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान इंटर स्टेट गैंग के 6 सदस्यों सहित 2 महिलाओं को 10 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मोहाली (कुलदीप): पुलिस के स्टेट स्पैशल ऑप्रेशन सैल ने शंभू बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान इंटर स्टेट गैंग के 6 सदस्यों सहित 2 महिलाओं को 10 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनमें 3 आरोपी झारखंड व 3 पंजाब के हैं। आरोपियों से 4 लाख रुपए व स्विफ्ट कार बरामद की गई है। शनिवार देर शाम आरोपियों को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 

स्पैशल आप्रेशन सैल के डी.एस.पी. तेजिन्द्र सिंह संधू ने बताया कि आरोपियों की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ गुरविन्द्र सिंह उर्फ सुक्खा निवासी नया गांव (जिला संगरूर), बलदेव सिंह उर्फ गेजू निवासी गांव थरूआ (जिला पटियाला), बलजिन्द्र सिंह निवासी गांव अरनों (जिला पटियाला), सुरेश कुमार उर्फ गंजू, मीना देवी, पूनम देवी (तीनों निवासी झारखंड) के तौर पर हुई है। सपैशल अप्रेशन सैल के डी.एस.पी. तेजिन्द्र सिंह संधू ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गैंग के सदस्य पटियाला के शंभू बैरियर के रास्ते से अफीम लेकर पंजाब में दाखिल हो रहे हैं। आरोपी सुरेश उर्फ गंजू स्मगलिंग के लिए दो महिलाओं को शामिल कर रहा है। 

लेडीज पर्स और बैग में रखी हुई थी अफीम
कार में बैठी दोनों महिलाओं में से एक महिला ने अपने पर्स में तथा दूसरी ने कपड़े वाले बैग में अफीम छुपा कर रखी हुई थी। अफीम के स्मगलर सप्लाई इधर-उधर करने वालों को 5 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से पैसे देते थे। मुख्य आरोपी सुखदेव सिंह घर से झारखंड निवासी स्मगलर के साथ फोन पर संपर्क रखता था। न तो झारखंड वाला अफीम देने के लिए कहीं जाता था और न ही सुक्खा अफीम लेने जाता था। ये दोनों स्मगलर टैक्सी चालकों तथा महिलाओं से अफीम की स्मगलिंग करवाते थे। ताकि वे खुद न फंस सकें।

मुख्य स्मगलर है सुक्खा
सुक्खा पिछले करीब 10 वर्ष से अफीम की स्मगलिंग करता आ रहा है। उसका पिता तथा भाई भी यही धंधा करते थे। भाई परमजीत सिंह एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत केस में रांची जेल में सजा काट रहा है। आरोपी सुक्खा नशों का मुख्य स्मगलर है। 10 केस भी दर्ज हैं। आरोपी बलदेव उर्फ गेजू, बलजिन्द्र दोनों टैक्सी चालक हैं। इसी की आंड में स्मगलिंग करते थे।

दिल्ली से लाया था अफीम
डी.एस.पी. संधू ने बताया कि आरोपी सुक्खा दिल्ली से अफीम लेकर आ रहे आरोपियों को शंभू बैरियर पर पैसे पकड़ाने गया था, जहां से झारखंडी आरोपियों ने वापस होना था। जैसे सभी आरोपी वहां इक_े हुए तो पुलिस ने दबोच लिए। आरोपियों से एक स्विफट डिज़ायर कार तथा चार लाख की नकदी भी बरामद की गई है। आरोपियों से पुलिस को उनके नकसलवादियों से संबंध होने की भी आशंका है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!