Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 05 Dec, 2020 12:53 AM
वीरवार से ही इस ट्रेन की ऑनलाइन व काऊंटर बुकिंग शुरू हो गई थी
चंडीगढ़ (लल्लन): शुक्रवार से रेलवे बोर्ड ने कालका-नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन शुरू कर दी। वीरवार से ही इस ट्रेन की ऑनलाइन व काऊंटर बुकिंग शुरू हो गई थी। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अनिल अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन ट्रेन में कालका से नई दिल्ली की 44 फीसदी सीटें बुक रही, जबकि दिल्ली से कालका आने वाली ट्रेन में 70 फीसदी सीटें बुक रही। यह ट्रेन सुबह 11 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ अपने तय समय से 30 मिनट लेट पहुंची। वहीं, कालका से आने में आधे घंटे की देरी हुई और यह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन शाम 6:30 बजे पहुंची।
यात्रियों को बरतनी होगी सावधानी
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि रेलवे अपनी तरफ से हर तरह के सुरक्षा उपायों को अपना रहा है। बावजूद इसके लोगों को भी अपना ध्यान खुद रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि बेहद जरूरी होने पर ही रेल में सफर करें। अगर आपको कोरोना के लक्षण हैं तो आप सफर न करें। सफर दौरान बेवजह जहां-वहां न छुएं। मुंह पर मास्क पहनकर रखें और अपने साथ हमेशा सैनीटाइजर रखें।