SDM शिल्पी पातर रिश्वत मामला : जांच में शामिल होने को कहा, नहीं तो जारी होंगे वारंट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Aug, 2017 11:51 AM

shilpi pattar bribery case

सैक्टर-26 में सील शोरूम को खोलने की एवज में एस.डी.एम. ईस्ट शिल्पी पातर द्वारा बैच मेट एच.सी.एस. वरिंद्र चौधरी का नाम उगलने के बाद वरिन्द्र चौधरी गायब हो गए। सी.बी.आई. ने वरिंद्र चौधरी से उनके फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन बंद पाया...

चंडीगढ़(सुशील) : सैक्टर-26 में सील शोरूम को खोलने की एवज में एस.डी.एम. ईस्ट शिल्पी पातर द्वारा बैच मेट एच.सी.एस. वरिंद्र चौधरी का नाम उगलने के बाद वरिन्द्र चौधरी गायब हो गए। सी.बी.आई. ने वरिंद्र चौधरी से उनके फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन बंद पाया गया। 

 

सी.बी.आई. ने आखिर में एच.सी.एस. वरिंद चौधरी की सैक्टर-7 स्थित कोठी नं 932 में जांच में शामिल होने का नोटिस गेट पर चस्पा कर दिया। नोटिस में सी.बी.आई. ने वरिंद्र चौधरी को मंगलवार सुबह नौ बजे सी.बी.आई. दफ्तर में पेश होने के लिए कहा है। वहीं सी.बी.आई. ने वरिंद्र चौधरी का नाम मामले में आने के बाद हरियाणा के चीफ सैक्रेटरी को भी मामले की जानकारी दी है। 

 

सी.बी.आई. ने कहा कि वरिंद्र चौधरी को सी.बी.आई. दफ्तर में जांच में शामिल होने को कहा है। सी.बी.आई. ने साफ कह दिया है कि अगर मंगलवार को वरिंद्र  चौधरी नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ वारंट जारी करवा दिया जाएगा।  

 

वरिंद्र चौधरी के खिलाफ मिल चुके हैं पुख्ता सबूत :
सी.बी.आई. को वरिंद्र चौधरी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल चुके हैं। सी.बी.आई. को फोन की कॉल रिकार्डिंग मिली है। जिसमें चौधरी शिल्पी पातर को कह रहे हैं कि शोरूम खुलवाने के लिए बिचौलिया को बराड़ पर काफी भरोसा है वह आपको शिकायतकर्ता से मिलवा देगा। इसके बाद मामले में पूरी सेटिंग करवा देगा। इसके अलावा चौधरी मामले में कई ओर बातें शिल्पी को कह रहे हैं। 

 

सी.बी.आई. मामले में रिकार्डिंग के आधार पर ही वीरेंद्र चौधरी को जांच में शामिल कर पूछताछ करेगी इसके साथ ही सी.बी.आई. को शिल्पी के घर से प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी हासिल हुए, जिसमें से कुछ उनके पिता के नाम पर है और कुछ प्रॉपर्टी उसके नाम पर है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!