Edited By bhavita joshi,Updated: 23 Jan, 2019 09:10 AM
शिवालिक विहार-2 में रात 11 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर हाईकोर्ट के रिटायर्ड कर्मचारी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी।
नयागांव(मुनीष): शिवालिक विहार-2 में रात 11 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर हाईकोर्ट के रिटायर्ड कर्मचारी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। रिटायर्ड हाईकोर्ट कर्मचारी राजकुमार (60) घर पर अकेला ही था। पड़ोस में ही शादी समारोह भी चल रहा था। इस कारण शोर का फायदा हमलावरों ने उठाया। राजकुमार के पेट और गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किए गए हैं।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर रात तक पुलिस आस-पड़ोस और बेटे से पूछताछ कर रही थी। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को राजकुमार का बेटा इंद्रजीत आई.टी. पार्क में ड्यूटी कर लौटा तो देखा कि घर की लाइटेंं जल रही थी और दरवाजे खुले थे। जब वह अंदर गया तो किचन में राजकुमार की लाश पड़ी थी। उसने 100 नंबर पर कॉल की। एस.एच.ओ. सुमित मोर टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर जांच कर शव को कब्जे में लिया।