Edited By Priyanka rana,Updated: 12 Mar, 2020 11:03 AM
होली के त्यौहार पर वी.आई.पी. सिक्योरिटी में तैनात कांस्टेबल ने हरियाणा एम.एल.ए. हॉस्टल के पास अपने साथी के रंग लगा दिया तो कांस्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर निकाली और उस पर गोली दाग दी।
चंडीगढ़(सुशील) : होली के त्यौहार पर वी.आई.पी. सिक्योरिटी में तैनात कांस्टेबल ने हरियाणा एम.एल.ए. हॉस्टल के पास अपने साथी के रंग लगा दिया तो कांस्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर निकाली और उस पर गोली दाग दी।
इस दौरान अन्य कांस्टेबल ने रिवॉल्वर ऊपर कर दी और गोली हवा में चल गई और कांस्टेबल बाल-बाल बच गया। सैक्टर-3 थाना पुलिस ने कांस्टेबल प्रदीप कुमार की शिकायत पर कांस्टेबल राजकरण के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे लाइन हाजिर कर दिया।
चाय पीने आया था :
वी.आई.पी. सिक्योरिटी में तैनात कांस्टेबल प्रदीप होली के त्यौहार पर हरियाणा एम.एल.ए. हॉस्टल के पास चाय पीने आया था। इस दौरान कांस्टेबल राजकंवर और नवीन आ गया। कांस्टेबल प्रदीप ने कांस्टेबल राजकरण को रंग लगा दिया। इस पर राजकरण भड़क गया। हरियाणा एम.एल.ए. हॉस्टल के पास कांस्टेबल द्वारा गोली चलाने की सूचना मिलते ही चंद कदम दूरी पर सैक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
सैक्टर-3 थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और कांस्टेबलों के बयान दर्ज किए। सूत्रों की मानें तो गोली चलने के बाद कांस्टेबलों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन पुलिस अफसरों ने गोली चलाने वाले कांस्टेबल राजकरण पर एफ.आई.आर. दर्ज करने के आदेश जारी किए। सैक्टर-3 थाना पुलिस ने राजकरण के खिलाफ मामला दर्ज किर लिया है।