गांव छत्त निवासी युवक की शिकागो में गोली मारकर हत्या

Edited By Priyanka rana,Updated: 20 Sep, 2019 08:52 AM

shot dead

शिकागो में हथियारबंद लुटेरों ने जीरकपुर के नजदीकी गांव छत्त के एक युवक की ग्रॉसरी स्टोर से घर जाते हुए गोली मारकर हत्या कर दी।

जीरकपुर(गुरप्रीत) : शिकागो में हथियारबंद लुटेरों ने जीरकपुर के नजदीकी गांव छत्त के एक युवक की ग्रॉसरी स्टोर से घर जाते हुए गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुरुवार सुबह हुई। मृतक की पहचान बलजीत सिंह उर्फ प्रिंस (28) के रूप में हुई। विदेश मंत्रालय ने इस पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली है। गांव छत्त में माहौल गमगीन है।

गांव छत्त निवासी बलजीत सिंह उर्फ प्रिंस यू.एस.ए. के शिकागो शहर में एक ग्रोसरी स्टोर में काम करता था। बलजीत सिंह डेढ़ साल पहले मैक्सिको से होता हुआ अमरीका पहुंच था। मृतक के मामा अमरजीत सिंह ने भारत सरकार से मांग की है कि वह बलजीत के शव को अमरीका से भारत लाने में मदद करे। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह पटियाला की सांसद परनीत कौर से भी मुलाकात करेंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!