शटल बसों में ढोई जा रही आसंरशीट

Edited By bhavita joshi,Updated: 14 May, 2019 02:19 PM

shuttle buses

पी.यू. में स्टूडैंट्स के लिए खड़ी शटल बसों में आंसरशीट ढोने का काम किया जा रहा है।

चंडीगढ़(रश्मि हंस): पी.यू. में स्टूडैंट्स के लिए खड़ी शटल बसों में आंसरशीट ढोने का काम किया जा रहा है। अक्सर ये बसें पी.यू. की पार्किंग में खड़ी रहती हैं। इन दिनों परीक्षाएं चल रहीं है। ऐेसे में कैंपस में स्टूडैंट्स के लिए ज्यादा शटल बसें चलाई जानी चाहिए, मगर इसके विपरीत बस शटल सर्विस को पी.यू. प्रबंधन अपने काम में ला रहा है। 

पी.यू. में दो शटल बसें हैं, जिन्हें कैंपस में सिर्फ स्टूडैंट्स को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए राऊंड द क्लॉक प्रयोग किया जाना था। कैंपस में ट्रैफिक कम करने के लिए और अधिक शटल बसें शुरू करने की योजना थी। मगर ये बसें व्हीकल सैक्शन की ओर से अपनी मर्जी से चलाई जाती हैं।

रूट पर भी नहीं चलती
सूत्रों के अनुसार व्हीकल सैक्शन में कुछ कर्मचारी डेलीवेजिज पर काम कर रहे हैं। शटल बस को चलाने की जिम्मेदारी उनके पास है। ऐसे में वह मनमर्जी से शटल बसें चला रहे हैं। पी.यू. के पूर्व रजिस्ट्रार कर्नल (सेवानिवृत्त) जी.एस. चड्ढा ने बस शटल सविस के लिए बाकायदारू ट तैयार किया था लेकिन इनरू ट पर शटल बस चलती नहीं है। वहीं उनके समय में भी इन पुरानी गाडिय़ों के ऑक्शन कराने का दावा किया गया था, जो अब तक पूरा नहीं हो पाया है। वहीं जब इस संबंध में रजिस्ट्रार प्रो. कर्मजीत सिंह की राय जानने के लिए उनका फोन नंबर मिलाया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!